LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News : बक्सर विधानसभा क्षेत्र में डॉ राजेश मिश्रा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा विकास की नई गाथा लिखना मेरा संकल्प

Bihar News : बक्सर विधानसभा क्षेत्र में डॉ राजेश मिश्रा ने च

BUXAR : बक्सर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. राजेश मिश्रा ने सरेंजा और सोनपा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गली-गली जाकर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। गाँव की चौपाल से लेकर नुक्कड़ तक, एक ही आवाज़ बार-बार सुनाई दी— “सरकार की राशि का दुरुपयोग हुआ है, जनता अब बदलाव चाहती है।”

जनता ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब समय आ गया है जब बक्सर को सही मायनों में विकास की राह पर ले जाया जाए। चौसा का थर्मल पावर प्लांट इस दिशा में एक बड़ा प्रतीक बन चुका है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने गति दी। वहीं, पिछली सरकारों के ‘जंगलराज’ के दौर को याद करते हुए लोग कहते हैं कि उस समय उद्योग-धंधे बंद हो गए थे और विकास ठप पड़ा था।

डॉ. राजेश मिश्रा ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा— “बक्सर की धरती पर विकास की नई गाथा लिखना मेरा संकल्प है। जनता का आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आज जनता की आवाज़ ही मेरा चुनावी घोषणा पत्र है।” उन्होंने आगे कहा कि बक्सर केवल बुनियादी ढांचे या योजनाओं से नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और उद्योग की मजबूती से प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी जुटे। अभियान में उदय दुबे उर्फ चुन्नू दुबे, मुनिदेव दुबे, ललन चौहान, निर्मल कुमार, सचिन कुमार, त्रिभुवन सिंह, रामापति चरण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और डॉ. मिश्रा के साथ जनता से संवाद किया। गाँव-गाँव में मिले समर्थन से उत्साहित डॉ. मिश्रा ने अंत में कहा— “अबकी बार बक्सर की जनता विकास की राजनीति को चुनेगी, जाति और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार देगी।”

NSIT
Nsmch