'भगवान को पूर्ण मुक्ति देने का काम करेंगे सीएम नीतीश', समृद्धि यात्रा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

Deputy CM Samrat Chaudhary
Deputy CM Samrat Chaudhary- फोटो : news4nation

Samrat Chaudhary : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा एलान किया। बक्सर केंद्रीय कारागार में मौजूद भगवान बावन मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए सुलभ कराने का उन्होंने ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बक्सर त भगवान वामन की धरती है. लेकिन यहां जेल के भीतर भगवान वामन का मंदिर है. इसे लेकर उनोने डीएम से बात की है.  'जेल में कैदी बंद होते हैं, भगवान नहीं' यह कहते हुए उन्होंने कहा जिलाधिकारी को मंदिर तक अलग रास्ता बनाने का आदेश दिया गया है. 


इसी दौरान उन्होंने कहा कि भगवान को पूर्ण मुक्ति देने का काम नीतीश सरकार करेगी. लोगों की आस्था यहां के भगवान बावन मंदिर को लेकर है. इसलिए आम लोगों को भगवान वामन का दर्शन पूजन सुलभ कराने के लिए जरूरी रास्ता निकाला जाएगा. 

Diarch GO


592 करोड़ की योजनाओं का तोहफा 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बक्सर जिलान्तर्गत 592 करोड़ रुपये की लागत से 64 विकासात्मक योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 486 करोड़ रुपये की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास एवं 106 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान बक्सर की जिलाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको मालूम है कि 20 नवंबर, 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सभी लोगों का सम्मान हो एवं उनका जीवन यापन आसान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।

NSIT
Nsmch


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधायें देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। बिहार में उद्योग लगाने के लिये उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। उद्योग लगाने के लिये सभी जिलों में सुविधायें दी जा रही हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप नीति बनाई गई है ताकि युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें। हमारे राज्य के युवा दक्ष और सक्षम हों इसके लिए हमलोग कार्य कर रहे हैं