LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar roadways - राष्ट्रीय राजमार्ग के पांच किमी सड़क बनाने के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार, कई बार टेंडर हो चुका है जारी, जानें क्या है पूरा मामला

Bihar roadways - बिहार में एनएच के अंतर्गत आनेवाली पांच किमी सड़क बनाने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे है, जबकि कई बार टेंडर जारी होने के साथ राशि भी बढ़ चुकी है।

Bihar roadways - राष्ट्रीय राजमार्ग के पांच किमी सड़क बनाने
एनएच की मरम्मती के लिए नहीं मिले ठेकेदार- फोटो : NEWS4NATION

Buxar - एक तरफ बिहार  में हर दिन सौ  किमी सड़क बनाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पांच किमी सडक बनाने के लिए पिछली तीन साल से सड़क निर्माण विभाग को ठेकेदार नहीं मिल रहा है. 

मामला बक्सर के डूमरांव से जुड़ा है। जहां अनुमंडल मुख्यालय के बीच से होकर गुजरनेवाले मार्ग एनएच 120 बीते करीब दो-ढाई साल से बुरी हालत में है। अब स्थिति ऐसी है कि यह सड़क टूट चुकी है। जिससे पूरा रास्ता उबड़ खाबड़ गड्ढे से  पट गया है। स्थिति ऐसी है कि पैदल चलने पर भी पैर में मोच आने की आशंका बनी रहती है। 

टेंडर जारी, लेकिन नहीं मिले ठेकेदार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एनएच डिवीजन वर्ष 2023 से ही इस सड़क की मरम्मत का आश्वासन दे रहा है। बीते डेढ़ साल से इस सड़क की लघु अवधि मरम्मत के लिए बार-बार निविदा निकाली जा रही है, लेकिन एजेंसी का चयन नहीं हो पा रहा है। पहली निविदा में आठ बार और दूसरी निविदा में चार बार तिथि विस्तारित की गई थी।

लोकसभा चुनाव से पहले हुई  कोशिश

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले डुमरांव बाजार की पांच किलोमीटर 200 मीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए पहली बार 12 मार्च 2024 को एनएच 120 के डुमरांव बाजार खंड की मरम्मत के लिए 71 लाख 89 हजार 678 रुपये की अनुमानित लागत के साथ निविदा का प्रकाशन किया गया।

NSIT
Nsmch

इस निविदा को आठ बार संशोधित करते हुए तारीखें बढ़ाई गई। जब बार-बार तारीख बढ़ाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो विभाग ने इस निविदा को 28 अगस्त 2024 को रद कर दिया। अगली बार 27 सितंबर 2024 को एक करोड़ 59 लाख 40 हजार 811 रुपए की अनुमानित लागत के साथ नए सिरे से निविदा प्रकाशित की गई।

एक करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

11 दिसंबर 2024 को यह निविदा भी रद करनी पड़ी। इससे पहले इसकी तारीख भी चार बार बढ़ी। इसके बाद नौ अप्रैल 2025 को एक करोड़ 34 लाख 83 हजार रुपए की अनुमानित लागत के साथ निविदा का तीसरी बार प्रकाशन किया गया। इस बार भी केवल एक ही एजेंसी ने इस कार्य में रुचि दिखाई है। इसके कारण एक बार निविदा के टलने या संशोधित होने के आसार बन गए हैं।

गया बिहारशरीफ को जोड़ती है यह सड़क

डुमरांव-बिक्रमगंज-गया-बिहारशरीफ एनएच 120 बिहार के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक है। यह राजमार्ग बिहारशरीफ के पास एनएच 20 से शुरू होकर नालंदा, राजगीर, हिसुआ, गया, दाउदनगर, नासरीगंज, काराकाट, दावथ और नावानगर को जोड़ते हुए डुमरांव के पास पटना-बक्सर एनएच 922 से जुड़ता है। इसकी देखरेख केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का एनएच डिवीजन करता है।