LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: बिहार के SDO ने बीच सड़क पर DM साहब के सामने ट्रक ड्राइवर को जड़ दिया थप्पड़, फिर जो हुआ...

Bihar News: बिहार के SDO की बीच सड़क पर गुंदागर्दी देखने को मिली है। एसडीओ ने डीएम के सामने ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बक्सर SDO
SDO की गुंडागर्दी - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के बक्सर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आता है। जहां बीच सड़क पर एसडीओ ने ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो डुमरांव अनुमंडल के उपसमाहर्ता (SDO) राकेश कुमार का है। इस वीडियो में वो एक ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त का है। जब जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल सिमरी प्रखंड में तटबंध और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे।

SDO ने ड्राइवर को जड़ा थप्पड़ 

जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान SDO राकेश कुमार ने एक बालू से लदे ट्रक को रुकवाया और ड्राइवर से कागजात मांगे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और SDO ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

SDO ने दी सफाई

वीडियो के वायरल होने के बाद SDO राकेश कुमार ने अपनी ओर से सफाई पेश करते हुए कहा कि ट्रक चालक ने उत्तर प्रदेश के तीन चालान दिखाए थे, लेकिन वह नेशनल हाईवे के बजाय ग्रामीण सड़क से होकर जा रहा था। जिससे सड़क को नुकसान हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कागजात मांगने पर ड्राइवर ने बदतमीजी की, जिसके बाद उन्हें उसे 'डराने के लिए' थप्पड़ मारना पड़ा।

ट्रक ड्राइवर का इल्जाम 

वहीं, ट्रक चालक ने SDO के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके पास सभी वैध दस्तावेज थे और वह बिहटा से देवरिया जा रहा था। उसका कहना है कि ट्रक में निर्धारित सीमा से कम बालू लदा था और वह सभी नियमों का पालन कर रहा था।

NSIT
Nsmch

वीडियो हुआ वायरल 

घटना को लेकर अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, पुलिस ने ट्रक के कागजात जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब वीडियो सार्वजनिक रूप से वायरल हो रहा है।