LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News : बक्सर की बेटी अनु ने जिले का नाम किया रौशन, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर लौटी गाँव, लोगों ने जमकर किया स्वागत

Bihar News : बक्सर की बेटी अनु ने जिले का नाम रौशन किया है. जिसने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत की झोली में डाल दिया है. गाँव आने लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर की बेटी अनु ने जिले का नाम किया रौशन, टी-
बक्सर की बेटी ने रचा इतिहास - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : जिले के सिमरी प्रखंड के मुकुंदपुर गांव की बेटी अनु कुमारी ने वह इतिहास रच दिया है, जो अब तक किसी भी बेटी ने बक्सर में नहीं किया था। भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की सदस्य अनु ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहला नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप भारत की झोली में डाल दिया। इस उपलब्धि ने न सिर्फ देश का परचम बुलंद किया, बल्कि बक्सर को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित कर दिया।

फाइनल में अनु की धमाकेदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाज़ी

नेपाल के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य को मात्र 12.1 ओवर में हासिल कर 7 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस निर्णायक मैच में अनु ने 14 गेंदों में तेज़तर्रार 24 रन ठोके और तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर खेल का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मैदान पर उनका हर कदम भारतीय विजय का आधार साबित हुआ।

गांव में हुआ नायिका का भव्य स्वागत

विश्व विजेता बनकर गांव लौटी अनु का स्वागत किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं था। जैसे ही अनु अपने गांव पहुंचीं, पूरा इलाका जश्न में डूब गया। गाजे-बाजे, बैंड-बाजे, आतिशबाज़ी और जयकारों के बीच अनु डुमरांव महाराज स्वर्गीय कमल बहादुर सिंह की ऐतिहासिक जिप्सी पर सवार होकर निकलीं। पुराना भोजपुर से लेकर महाराजा कोठी तक निकले भव्य जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मानविजय सिंह, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भरत चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों ने अनु को सम्मानित किया। गांव वालों का कहना था—“आज हमारी बेटी ने वह कर दिखाया, जिसका हमने सिर्फ सपना देखा था।”

बिहार की पहली ब्लाइंड वूमेन टीम से लेकर भारतीय टीम तक का सफर

दृष्टिहीन अनु बी-वन कैटेगरी की खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां मुजफ्फरपुर की ब्लाइंड वूमेन क्रिकेट टीम से सीखी, जिसे 2022 में दृष्टिहीन डॉ. संगीता अग्रवाल ने स्थापित किया था। यह बिहार की पहली ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम है। शुभम विकलांग केंद्र के माध्यम से संचालित इस टीम में अनु ने खेलते हुए खुद को नए मुकाम तक पहुंचाया। जनवरी में केरल में आयोजित नेशनल ब्लाइंड वूमेन क्रिकेट चैम्पियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टीम में चुना। 11 से 23 नवंबर तक श्रीलंका में आयोजित विश्व कप में छह देशों की टीमों ने हिस्सा लिया, और भारत ने अनु सहित अपने खिलाड़ियों के दम पर पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा।

NSIT
Nsmch

पीएम, राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों ने किया सम्मानित

विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और केंद्रीय खेल मंत्री ने मुलाकात कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अनु के लिए यह पल सपनों से भी आगे का था।

जिला प्रशासन की ओर से बधाई, लौटने पर होगा सम्मान

अनु की इस महान उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह ने उनसे दूरभाष पर बात कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम ने बताया कि अनु के बक्सर लौटने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी वरीय उप समाहर्ता सह खेल उपाधीक्षक आलोक नारायण वत्स ने दी। उन्होंने भी अनु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनु ने देश और बक्सर का नाम रोशन कर एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है।

अनु बोलीं—“सपने अभी और बड़े हैं”

अनु का कहना है कि उनकी यात्रा यहीं खत्म नहीं होती।“मेरे सपने बड़े हैं, और आने वाले समय में मैं इन्हें नए आयाम दूंगी।”विश्व विजेता बनने के बाद भी अनु का यह सरल और दृढ़ संकल्प उनके उज्जवल भविष्य की गवाही देता है। अनु कुमारी ने साबित कर दिया कि हौसलों में रोशनी हो तो दृष्टि की सीमा भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। बक्सर की यह बेटी अब पूरे देश का अभिमान बन चुकी है। 

संदीप की रिपोर्ट