marriage in police station - महिला थाने में प्रेमी जोड़ों की पुलिस ने कराई शादी, परिजन करते रहे विरोध

marriage in police station - परिजनों के विरोध के बावजूद प्रेमी जोड़े ने महिला थाने में शादी कर ली। इस दौरान थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने मिठाई खिलाकर नए जीवन की शुभकामना दी।

marriage in police station - महिला थाने में प्रेमी जोड़ों की

Buxar - बिहार का पुलिस थाना एक बार फिर प्रेमी जोड़े की शादी  का गवाह बना। इस बार मामला बक्सर के महिला थाना से जुड़ा है. जहां शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। शादी के गवाह महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी और थाना के अन्य पुलिसकर्मी बने। हालांकि इस शादी के लिए दोनों प्रेमी जोड़े के परिवार के लोग तैयार नहीं थे।

डेढ़ साल से चल रही थी आशिकी

जानकारी के अनुसार, सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव निवासी महेंद्र साह का पुत्र पिंटू साह और मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव की शिल्पी कुमारी पिछले डेढ़ वर्षों से प्रेम संबंध में थे। दोनों की पहली मुलाकात शिल्पी के मामा के गांव रेंका में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। धीरे धीरे उनका प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का निर्णय ले लिया।

Diarch GO

परिवार ने किया विरोध

एक तरफ शिल्पी और पिंटू शादी करना चाहते थे। वहीं दूसरी तरफ जब दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया और मिलने जुलने पर रोक लगा दी। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने महिला थाना की शरण ली और शादी कराने की गुहार लगाई।

पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना परिवार 

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने और नाराज होकर लौट गए। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने वरीय अधिकारियों की अनुमति से थाना परिसर स्थित मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी।

NSIT
Nsmch

नवविवाहित जोड़ा दिखा खुश

शादी के बाद पुलिसकर्मियों ने नवविवाहित जोड़े को मिठाई खिलाई और आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। शादी के बाद प्रेमी जोड़े के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। पुलिस की इस पहल की इलाके में चर्चा हो रही है और लोग इसे एक सराहनीय कदम बता रहे हैं।