LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

पटना के बाद अब बक्सर शर्मसार! भाई के सामने से बहन को उठा ले गए तीन दरिंदे, नहर के किनारे झोपड़ी में किया गैंगरेप, सुरक्षा दावों की अपराधियों ने निकाली हवा

पटना के बाद अब बक्सर शर्मसार! भाई के सामने से बहन को उठा ले

Buxar - बिहार सरकार के सुशासन के दावों के बीच बक्सर से एक ऐसी खबर आई है जो रूह कंपा देने वाली है। सोनवर्षा थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे अपने भाई के साथ जा रही एक किशोरी को तीन बाइक सवार बदमाशों ने जबरन उठा लिया। अपराधी किशोरी को उसके भाई के सामने से अगवा कर नहर के किनारे एक झोपड़ी में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना का विवरण: सरेराह वारदात से इलाके में सनसनी

पुलिस के अनुसार, किशोरी अपने भाई के साथ कड़सर की ओर जा रही थी। जैसे ही वे दगौली पुल के पास पहुँचे, तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और लड़की को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

SIT और FSL की टीम ने संभाली कमान

वारदात की गंभीरता को देखते हुए डुमरांव एसडीपीओ पुलस्त्य कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच के लिए महिला थाना प्रभारी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं ताकि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।

तीन संदिग्ध हिरासत में, मेडिकल जांच जारी

सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियाँ जोड़ रही है।

NSIT
Nsmch

पटना से बक्सर तक आक्रोश: सरकार और पुलिस पर सवाल

राजधानी पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत और अब बक्सर में सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।