LATEST NEWS

  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद

  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

Bihar News : बिहार सरकार के कर्मी ने ही उड़ाई शराबबंदी की धज्जियां, नशे में धुत पकड़ा गया मनरेगा कर्मी, थाने में जमकर चला 'पॉलिटिकल ड्रामा'

Bihar News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद लोग शराब का सेवन करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में शराब के नशे में धुत मनरेगा कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.....पढिये आगे

Bihar News : बिहार सरकार के कर्मी ने ही उड़ाई शराबबंदी की धज्
शराब में नशे में पकड़ा गया मनरेगा कर्मी- फोटो : SANDIP

BUXAR : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद सरकारी कर्मचारी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला बक्सर नगर थाना क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी से सामने आया है, जहां मनरेगा के पीआरएस (प्रखंड रोजगार सेवक) शिवजी यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शिवजी यादव राजपुर प्रखंड के नागपुर पंचायत में कार्यरत हैं और अपनी पकड़ के कारण कई मुखिया प्रतिनिधियों का काम भी खुद ही संभालते हैं। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने नगर थाना के पुलिस अधिकारी को धमकी तक दे डाली, लेकिन पुलिस ने दो मिनट में ही उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी और थाने ले आई।

नेताओं की हलचल, पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश

शिवजी यादव की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही बाहर आई, कई सत्तारूढ़ दल के नेताओं की नींद उड़ गई। सूत्रों के अनुसार, पीआरएस को बचाने के लिए थाने में घंटों "राजनीतिक दबाव" बनाने का प्रयास किया गया। गिरफ्तार कर्मी को झड़प में फंसाने की कहानी गढ़ने की भी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने न सिर्फ शराब की पुष्टि एनालाइज़र मशीन से की बल्कि प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया।

डीपीओ ने जताई अनभिज्ञता, कांग्रेस ने बोला हमला

मनरेगा के डीपीओ संदीप कुमार मौर्य ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी पत्रकारों से मिली है। उन्होंने स्वीकार किया कि शिवजी यादव मनरेगा के पीआरएस हैं, लेकिन गिरफ्तारी की पुख्ता जानकारी उन्हें नहीं थी। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ दल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के संरक्षण में ही ऐसे रसूखदार कर्मचारी कानून तोड़ रहे हैं और जब उनके पक्ष को जानने के लिए संपर्क किया गया तो सभी नेताओं ने फोन काट दिया।

एसपी का सख्त रुख

बक्सर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है और कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय है। पुलिस पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव काम नहीं करेगा।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट