LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

india-pak war - ऐ जाते हुए लम्हों जरा ठहरो... शादी के अगले दिन बॉर्डर से आ गया बुलावा, नवविवाहिता पत्नी को छोड़ देश सेवा के लिए निकला जवान

india-pak war - देश के लिए अपने कर्तव्य को आगे रखते हुए सेना का जवान शादी के कुछ घंटे बाद ही बॉर्डर पर रवाना हो गया। वहीं नवविवाहिता ने पति को विदा किया।

india-pak war - ऐ जाते हुए लम्हों जरा ठहरो... शादी के अगले द

Patna - ऐ जाते हुए लम्हों, जरा ठहरो-जरा ठहरो, 1998 में आई फिल्म बॉर्डर का यह गीत असली जिंदगी में दोहराई गई है। यहां सेना के जवान की शादी को 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि उसे वापस ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश जारी हो गया। जिसके बाद जवान शादी की खुशियां मनाए बगैर ही देश सेवा के लिए नवविवाहिता पत्नी को छोड़कर निकल गया। उनके इस निर्णय ने पूरे गांव में चर्चा का विषय बना दिया है।

बक्सर की है घटना 

यह मामला बक्सर जिले के केशव प्रखंड के नंदन गांव से जुड़ा है। जहां रहनेवाले त्यागी यादव  सेना में जवान है। बीते 7 मई को त्यागी का विवाह प्रिया कुमारी के साथ हुआ था। परिवार में नई बहू के आने की खुशियों का माहौल था। लेकिन विवाह को 24 घंटे भी नहीं गुजरा था कि सेना से उनकी छुट्टी रद्द कर ड्यूटी  पर वापस आने का फरमान जारी हो गया। वे एक संवेदनशील पोस्ट पर तैनात हैं, जहां हर क्षण सतर्कता जरूरी है। फरमान आने के बाद नवविवाहिता पत्नी और उनके माता-पिता ने आशीर्वाद देकर उन्हें विदा किया।

बॉर्डर पर जाने से पहले जवान को मां ने लगाया टीका।

परिवार से पहले देश का कर्तव्य

त्यागी यादव बताते हैं कि उन्होंने शादी के लिए खासतौर पर छुट्टी ली थी, लेकिन अब हालात देश की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर हैं।  ऐसे में निजी जीवन से बड़ा कर्तव्य देश के प्रति बन जाता है। 

NSIT
Nsmch

परिवार का सेना से पुराना रिश्ता

त्यागी का परिवार भी उनकी इस देशभक्ति पर गर्व महसूस कर रहा है। त्यागी का परिवार पहले से ही सैन्य परंपरा में रचा-बसा है। उनके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात हैं और मामा मंगल यादव भी सेना में हैं। तीन पीढ़ियों से देश सेवा में जुटा यह परिवार आज गांव भर की शान बना हुआ है। त्यागी यादव का यह कर्तव्यपरायण फैसला न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है।