LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Police Transfer: पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानेदारों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Bihar Police Transfer: पुलिस महकमे में तबादले का ‘ऑपरेशन ऑर्डर’ चला। राज्य स्तर पर हुई प्रशासनिक उठापटक के बाद कई थाने प्रभारी व्यवस्था में सांस ले रहे थे...

Bihar Police Transfer
कई थानेदारों का हुआ ट्रांसफर- फोटो : social Media

Bihar Police Transfer: पुलिस महकमे में  तबादले का ‘ऑपरेशन ऑर्डर’ चला। राज्य स्तर पर हुई प्रशासनिक उठापटक के बाद कई थाने प्रभारी व्यवस्था में सांस ले रहे थे, लेकिन बक्सर एसपी शुभम आर्य ने अब इन सांसों को स्थायित्व दे दिया है  और वो भी नए थानाध्यक्षों के नाम पर।

एसपी साहब ने जैसे ही आदेश की सूची जारी की, पुलिस मुख्यालय से लेकर थाना चौक तक हर दिशा में ट्रांसफर की हवाएं चल पड़ीं। अब इसे अफसरों की अदला-बदली कहिए या डिपार्टमेंट की नई लय  बात साफ है कि हर कोने में नई कप्तानी बिठा दी गई है।

सबसे दिलचस्प फेरबदल महिला थाना और वासुदेवा थाना में हुआ ,  महिला थाना की कनिष्का तिवारी अब वासुदेवा थाना संभालेंगी और वासुदेवा की मधुबाला भारती महिला थाना की नई इंचार्ज बनेंगी। इसे संवेदनशील थानों में रणनीतिक सोच भी कहा जा सकता है।

इधर, त्वरित विचरण कोषांग के संजय कुमार सिन्हा को डुमरांव, पुलिस केंद्र की ज्योति कुमारी को सिमरी, और एसआई संजय पासवान को चक्की से राजपुर भेजा गया है  यानी थानों की नब्ज़ पर अब नए हाथों का दबाव होगा।

NSIT
Nsmch

बाकी की लिस्ट भी कम दिलचस्प नहीं 

एसआई अभय शंकर सिंह अब बगेन गोला थानाध्यक्ष

जेएसआई योगेंद्र कुमार नैनीजोर

जेएसआई चुनमुन कुमारी अब तिलकराय के हाता

जेएसआई अमरेश कुमार चक्की

एसआई रितेश कुमार दूबे धनसोई

इन तबादलों से यह भी साफ होता है कि पुलिस कप्तान अब नतीजों की राजनीति से आगे बढ़कर जवाबदेही की जमीनी तैयारी में जुट चुके हैं। आदेश साफ है सभी पदाधिकारी तुरंत योगदान करें, ताकि कानून-व्यवस्था में कोई प्रभार का ब्रेकडाउन न हो।

अब देखना ये है कि नई कप्तानी किस दिशा में जिले की क़ानून व्यवस्था को ले जाती है सुधार की ओर या रिपोर्ट की डेस्क पर ही ठहर जाती है। लेकिन इतना तय है कि पुलिस लाइन से अब एक बार फिर से थानों में नई रणनीति की आवाज़ सुनाई देगी।