LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : विधानसभा चुनाव से पहले बक्सर में आनंद मिश्र ने किया शक्ति प्रदर्शन, आभार मिलन समारोह का किया आयोजन, कहा-बीजेपी ने किया किनारा तो जनसुराज का थामा दामन

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र ने बक्सर में शक्ति प्रदर्शन किया है. उन्होंने आभार मिलन समारोह का आयोजन किया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.......पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : विधानसभा चुनाव से पहले बक्सर
आनंद मिश्र ने किया शक्ति प्रदर्शन - फोटो : sandip

BUXAR : बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ बक्सर की सियासी ज़मीन गरमाने लगी है। शनिवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्र ने टाउन हॉल में भव्य आभार मिलन समारोह का आयोजन कर अपने राजनीतिक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने यह साफ संकेत दिया कि आनंद मिश्र बक्सर की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, युवा उद्यमी प्रत्युष पुष्कर, पिताम्बर जी महाराज, मुखिया अजय राम और अभिषेक पांडेय भी शामिल रहे। इसके बाद पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

अपने संबोधन में आनंद मिश्र ने लोकसभा चुनाव में मिले अपार समर्थन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा, "बक्सर मेरी कर्मभूमि है। आप लोगों ने मेरा जो साथ दिया, वह मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत है। अब वक्त आ गया है कि हम नई सोच और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ें।" राजनीतिक दिशा पर खुलकर बोलते हुए आनंद मिश्र ने कहा, "बीजेपी के लिए मेरे मन में आज भी प्रेम है। लेकिन जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया, तो मैंने जनसुराज का साथ चुना, क्योंकि उनकी सोच मेरे अपने विचारों से मेल खाती है — विकास, पारदर्शिता और जनसेवा।" उन्होंने मंच से 'एक टीम, एक सोच, एक दिशा – आगे बढ़ते रहना है' का नारा दिया, जिसे कार्यकर्ताओं ने जोश से दोहराया।

कार्यक्रम में आनंद मिश्र ने 'आनंद सेवा केंद्र' का शुभारंभ भी किया, जिसका मकसद ग्रामीण स्तर पर दस्तावेज़ सहायता, कानूनी मदद, सरकारी योजनाओं की जानकारी और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवा केंद्र केवल सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों की समस्याओं का पूर्ण समाधान सुनिश्चित करेगा। आयोजन समिति के प्रमुख प्रशांत कुमार और विकास सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। छोटे राय, अनिल राणा, वंशलोचन राम, अजय राय, अरविंद पांडेय, बद्रीनारायण दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक इस शक्ति प्रदर्शन के साक्षी बने। बहरहाल आनंद मिश्र का यह कार्यक्रम न सिर्फ आभार व्यक्त करने का एक मंच था, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी का ऐलान भी। कार्यकर्ताओं की जबरदस्त उपस्थिति ने यह संदेश साफ कर दिया कि बक्सर की राजनीतिक फिजा में उनकी उपस्थिति को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। आभार मंच से आनंद मिश्र ने साफ कर दिया कि जनसुराज के साथ वे विकास और जनसेवा की राजनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। बीजेपी से जुड़े अपने पुराने संबंधों का जिक्र कर उन्होंने एक भावनात्मक पुल भी बनाया, लेकिन आगे के सफर के लिए जनसुराज को अपनी विचारधारा का वाहक बताते हुए उन्होंने चुनावी रणभूमि में उतरने का संकेत दे दिया।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट