LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

बिहार चुनाव से पहले बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के बड़े तबादले, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Bihar Police Transfer: बिहार चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज हो गया है।...

Bihar Police Transfer
बिहार चुनाव से पहले बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के बड़े तबादले- फोटो : social Media

Bihar Police Transfer: बिहार चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज हो गया है। शाहाबाद प्रक्षेत्र में चुनाव आयोग और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 143 पुलिस अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। इसमें मुख्य रूप से गृह जिले में पदस्थ अवर निरीक्षक (SI) और सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) शामिल हैं।

डीआईजी शाहाबाद, डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि यह तबादले रोहतास, भोजपुर, कैमूर और बक्सर जिलों में लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए जिलों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

तबादलों के विवरण के अनुसार:

भोजपुर: 66 अधिकारी

रोहतास: 32 अधिकारी

बक्सर: 25 अधिकारी

कैमूर: 20 अधिकारी

डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि संबंधित जिलों के एसपी से गृह जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों की सूची प्राप्त होने के बाद ही यह आदेश जारी किया गया। शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी कार्यालय ने 32 पुलिस अधिकारियों को भोजपुर स्थानांतरित किया है, जबकि 31 नए अधिकारियों को बक्सर में नियुक्त किया गया है।यह कदम निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप उठाया गया है। इस प्रक्रिया के तहत गृह जिलों में तैनात अधिकारियों को हटाकर नए जिलों में तैनात किया जा रहा है, ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित हो सके।