LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News : बक्सर में दौड़ते दौड़ते बीच सड़क पर गिरा युवक, मौत से मचा हड़कंप

Bihar News : बक्सर में दौड़ते दौड़ते बीच सड़क पर गिरा युवक, मौत

BUXAR : शहर के बीचोबीच उस समय सनसनी फैल गई। जब शुक्रवार की दोपहर लगभग 4:00 बजे नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित कपड़ा दुकान स्टाइल बाजार के सामने एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया। मृत युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष आंकी जा रही है। शव की अवस्था देखकर प्रथम दृष्टया मामला रहस्यमय प्रतीत हो रहा है, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने काले रंग की शर्ट और कच्छा पहन रखा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक सिंडिकेट की ओर से दौड़ते हुए आया और अचानक दुकान के सामने गिर पड़ा। कुछ ही क्षणों में उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं और उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया, साइबर सेनानी ग्रुप सहित आसपास के थानों में प्रसारित किया गया है।

फिलहाल, युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप से रिपोर्ट