LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

Bihar News : बक्सर के सरकारी अस्पताल में एक आँख वाले बच्चे ने लिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Bihar News : सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की सुबह एक अद्भुत और अत्यंत दुर्लभ मामला देखने को मिला. जहाँ एक आँख वाले बच्चे ने जन्म लिया है

Bihar News : बक्सर के सरकारी अस्पताल में एक आँख वाले बच्चे न
अनोखे बच्चे का जन्म - फोटो : SANDIP

BUXAR : जिले के सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की सुबह एक ऐसा अद्भुत और अत्यंत दुर्लभ मामला सामने आया, जिसे देखकर डॉक्टरों से लेकर परिजन तक सभी आश्चर्यचकित रह गए। बड़का राजपुर निवासी रवि यादव की पत्नी रिंकू देवी को सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र में ठीक 10:19 बजे महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन नवजात का स्वरूप सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग था। शिशु की एक ही आंख उसके माथे के मध्य स्थित थी, और चेहरा जैसे शुरुआती विकास में किसी बड़ी विसंगति का संकेत दे रहा था। नवजात को देखते ही अस्पताल कर्मियों और परिवारजन की नजरें ठहर गईं। सभी के लिए यह एक अजूबा और अद्भुत दृश्य जैसा था, जिसे बहुत कम लोग जिंदगी में कभी देखते हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि यह एक अत्यंत दुर्लभ जन्म विसंगति के कारण हुआ है, जो चिकित्सा विज्ञान में ‘साइक्लोपिया’ जैसा लक्षण माना जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसे मामलों में भ्रूण के मस्तिष्क और चेहरे के विकास में शुरुआती महीनों में अवरोध आ जाता है, जिसके कारण आंखों का सामान्य विभाजन नहीं हो पाता और एक ही नेत्र मध्य भाग में बन जाता है। दुनिया भर में ऐसे मामले बेहद कम रिपोर्ट किए गए हैं, इसलिए इनके उपचार और प्रबंधन में विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है।

शिशु के जन्म के तुरंत बाद डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच की। बच्चे का स्वास्थ्य चिंताजनक होने की आशंका पर चिकित्सकों ने इसे बेहतर उपचार और गहन निगरानी की जरूरत बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। कई लोग इसे चमत्कार जैसा दृश्य बता रहे थे, तो कई चिकित्सा विज्ञान की जटिलताओं पर चर्चा कर रहे थे। वहीं परिजन गहन चिंता और उम्मीद के बीच झूलते नजर आए। वे अपने बच्चे की सलामती के लिए हरसंभव उपचार चाहते हैं।

बहरहाल शिशु को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है। इस अद्भुत जन्म ने पूरे इलाके में आश्चर्य का माहौल पैदा कर दिया है और लोग इस अनोखे मामले को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट