LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News : बक्सर का हलवाई रातों-रात हो गया मालामाल, खाते में अचानक आ गए 600 करोड़ रूपये, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : बक्सर जिले का एक हलवाई अचानक रातों रात मालामाल हो गया. उसके खाते में अचानक 600 करोड़ रूपये आ गए. हालाँकि.......

Bihar News : बक्सर का हलवाई रातों-रात हो गया मालामाल, खाते म
हलवाई हुआ मालामाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक सामान्य हलवाई जितेंद्र साह के बैंक खाते में अचानक ₹600 करोड़ की भारी-भरकम राशि जमा हो गई। बक्सर जिले के हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव के निवासी जितेंद्र साह को यह हैरान कर देने वाला वाकया तब पता चला, जब वह रोजमर्रा के खर्चे के लिए पैसे निकालने ग्राहक सेवा केंद्र पहुँचे।

₹478 से सीधे ₹600 करोड़

जितेंद्र साह ने जब अपनी पासबुक अपडेट कराई, तो उसमें बैलेंस ₹600 करोड़ दिखा, जबकि इससे पहले उनके अकाउंट में केवल ₹478 थे। इतनी बड़ी रकम देखकर वह खुद दंग रह गए। जितेंद्र साह का खाता फिनो बैंक में है। इतनी बड़ी राशि अचानक जमा होने के तुरंत बाद उनके खाते को ब्लॉक कर दिया गया है, जिसके चलते उन्हें अब अपने ही खाते से ₹100-200 जैसी छोटी रकम निकालने में भी परेशानी हो रही है।

पुलिस जांच में जुटी

इस अजीबोगरीब घटना के बाद जितेंद्र साह ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके अन्य बैंकों में भी खाते हैं, लेकिन उनमें ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं है, केवल फिनो बैंक के खाते में यह समस्या आई है।

मिस्त्री का होगा खुलासा

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि यह मामला किसी तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch), बैंकिंग त्रुटि (Banking Error), या फिर साइबर फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने खाताधारक जितेंद्र साह को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साइबर थाना भेजा है। वहाँ बैंक अधिकारियों और साइबर विशेषज्ञों की एक टीम यह जाँच कर रही है कि यह विशाल रकम कहाँ से और किस प्रक्रिया के तहत खाते में पहुंची है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मिस्ट्री का खुलासा किया जाएगा। 

NSIT
Nsmch