LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना ने पेश की अनूठी मिसाल, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 बटुकों का हुआ सामूहिक जनेऊ संस्कार

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 बटुकों का हुआ सामूहिक जनेऊ संस्कार पूरा कराया है. कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना ने पेश की अनूठी मिसा
51 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार- फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR  : स्थानीय प्रखंड अंतर्गत सिकटौना ग्राम स्थित श्रीधराचार्य वेद कर्मी गुरुकुलम के प्रांगण में आज 9 अप्रैल को विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में भव्य नि:शुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं बच्चों ने भाग लेकर सनातन परंपरा के इस महत्वपूर्ण यज्ञोपवीत संस्कार को विधि-विधान से संपन्न कराया। 

श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम में रंगनाथ द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं आचार्य बनारसी दुबे के नेतृत्व में 51 बटुकों का उपनयन संस्कार, मुख्य अतिथि राजकुमार चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आचार्यों के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ। शास्त्रों में वर्णित “जन्मना जायते शूद्रः, संस्कारात् द्विज उच्यते” के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कारों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा, सनातन धर्म के उत्थान और हमारी परंपराओं के संरक्षण के लिए ऐसे संस्कारों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। यज्ञोपवीत संस्कार केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारे जीवन में अनुशासन, ज्ञान और संस्कारों का आधार है। विश्वामित्र सेना निरंतर समाज को जागरूक कर रही है और आगे भी इस प्रकार के आयोजन करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार उपाध्याय, मोहित बाबा, गोवर्धन चौबे ,अर्जुन तिवारी ,ओम जी यादव, गुड्डू पांडेय की उपस्थिति रही। डॉक्टर लोकनाथ द्विवेदी,  पंकज पांडेय, बबन तिवारी, जय कुमार तिवारी, विद्यासागर दुबे, का सहयोग रहा।

NSIT
Nsmch