LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

AIR INDIA NEWS - एयर इंडिया ने यात्रियों को दिया नए साल का तोहफा, 10 हजार फीट की ऊंचाई पर कर सकेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल

AIR INDIA NEWS - नए साल के पहले दिन ही एयर इंडिया में अपने यात्रियों को बड़ा तोहफ देते हुए डोमेस्टिक विमान में फ्री वाई फाई इंटरनेट सुविधा देने का ऐलान किया है। अब यात्री 10,000 फीट की ऊंचाई पर भी इंटरनेट की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे

 AIR INDIA NEWS - एयर इंडिया ने यात्रियों को दिया नए साल का
एयर इंडिया का ऐलान- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK नए साल के मौके पर एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी ने इंटरनेशनल फ्लाइट की तरह अब डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के लिए फ्री वाई-फाई उपलब्ध कराने का एलान किया है। यात्रियों को 10,000 फीट की ऊंचाई पर इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा। एयरलाइन फिलहाल एयरबस A350, बोइंग 789-0 और चुनिंदा अन्य एयरबस विमानों में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराएगी। 

इन डिवाइसेज में मिलेगी सुविधा

एयर इंडिया की यह सुविधा लैपटॉप, टैबलेट और आईओएस या एंड्रॉइड सिस्टम वाले स्मार्टफोन जैसी सभी डिवाइसेज के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके बदले यात्रियों को अलग से कोई चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा। इसका मतलब है कि आप हवाई सफर के दौरान लैपटॉप और स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्ट कर सकेंगे। 

यात्रियों को फ्री वाई-फाई इंटरनेट सुविधा देने को लेकर लेकर एअर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश डोगरा ने कहा- “कनेक्टिविटी अब मॉडर्न ट्रैवल का एक अभिन्न अंग है। कुछ के लिए, यह रियल-टाइम शेयरिंग करने की सुविधा और कंफर्ट के बारे में है, जबकि अन्य के लिए, यह ज्यादा प्रोडक्टिविटी और एफिशिएंसी के बारे में है। उद्देश्य जो भी हो, हमें विश्वास है कि हमारे गेस्ट वेब से जुड़ने के विकल्प की सराहना करेंगे और इन विमानों में एअर इंडिया के नए अनुभव का आनंद लेंगे।”

फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया शुरू

एयर इंडिया फ्री वाई-फाई की सर्व‍िस अपने न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर जैसे इंटरनेशनल रूट पर पहले से ही दे रही है। हालांकि, डोमेस्टिक फ्लाइट में सफर करने वाले एयर इंडिया के यात्रियों को यह सुविधा पहली बार मिलेगी। इसे एयर इंडिया ने डोमेस्‍ट‍िक रूट पर फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। टाटा ग्रुप की यह एयरलाइन धीरे-धीरे अपने बेड़े के अन्य विमानों में भी यह सुविधा देने का प्लान बना रही है।

NSIT
Nsmch