LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

BIHAR AIRPORT NEWS – पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू करने के काम में आई तेजी, टर्मिनल बिल्डिंग के बाद रोड, टैक्सी-वे का टेंडर जारी

BIHAR AIRPORT NEWS – पूर्णिया एयरपोर्ट को शुरु करने के लिए काम में तेजी आ गई है। नए साल में यहां टर्मिनल बिल्डिंग, सड़क के बाद अब चार नए कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है। जिसकी लागत करोड़ों की बताई गई है।

BIHAR AIRPORT NEWS – पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू करने के काम में

PURNIA – बिहार में पूर्णिया उन शहरों में शामिल है, जहां एयरपोर्ट शुरू होने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने की दिशा में आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पूर्णिया में जल्द एयरपोर्ट शुरू करने के लिए कुछ जरुरी सुविधाओं को लेकर टेंडर जारी किए गए हैं। 

एप्रन, टैक्सीवे, जीएसई और रोड के लिए टेंडर

 पूर्णिया एयरपोर्ट पर सिविल एनक्लेव के चार कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। जिनमें एप्रन, टैक्सीवे, जीएसई और रोड के लिए नया टेंडर जारी हुआ है। इन कार्यों पर 42.55 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी। चार महीने में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। टेंडर में बोली जमा करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी है। 11 फरवरी को बोली खोली जाएगी। 

Diarch GO

टर्मिनल बिल्डिंग के लिए पहले जारी हुआ था टेंडर

इससे पहले पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग का टेंडर जारी किया गया था। तकनीकी खामी के बाद इसका री-टेंडर किया गया। 44 करोड़ की लागत से टर्मिनल भवन के लिए 31 जनवरी तक अवार्ड होने की संभावना जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

मुख्य सड़क से जुड़ने के लिए चार लेन की सड़क

पूर्णिया एयरपोर्ट को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए गोवासी से हवाई अड्डा के सिविल एनक्लेव तक चार लेन की सड़क बनाने के लिए निविदा प्रकाशित की गई।  गोवासी से पूर्णिया एयरपोर्ट के सिविल एनक्लेव तक बनने वाली फोरलेन सड़कर की लंबाई 930 मीटर होगी। इस सड़क के निर्माम कार्य पर 14.35 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 

निविदा का वित्तीय बिड 17 जनवरी को खोला गया। तुलनात्मक विवरणी तैयार कर विभाग को आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। डीएम ने कार्यपालक अभियंता को विभाग से पहले चरण की निविदा पूरी कर तुरंत चयनित एजेंसी से कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।