LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News: डॉक्टरों की हड़ताल से सदर अस्पताल में पसरा सन्नाटा, ओपीडी बंद, इलाज को भटकते रहे मरीज

Bihar News: सदर अस्पताल में डॉक्टरों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।

Doctors Strike Shuts OPD in Bhojpur
डॉक्टरों की हड़ताल से सदर अस्पताल में पसरा सन्नाटा- फोटो : reporter

Bihar News: भोजपुर के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर चिकित्सकों ने अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुई हिंसा की घटना और डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में हड़ताल शुरू की है। ओपीडी बंद होने का सीधा असर इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे मरीजों पर पड़ा। दूर-दराज से आए कई मरीजों को अस्पताल पहुंचने के बाद हड़ताल की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

हड़ताल के कारण सदर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन काउंटर भी लगभग खाली नजर आया। ओपीडी का गेट बंद कर दिया गया, ताकि मरीजों की भीड़ जमा न हो। हालांकि इमरजेंसी सेवा चालू रही और गंभीर मरीजों का इलाज किया गया। इमरजेंसी के बाहर भी मरीजों की भीड़ देखी गई।बनाही से पहुंची एक महिला मरीज ने बताया कि वह इलाज के लिए अस्पताल आई थीं, लेकिन यहां पहुंचने पर डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी मिली। इसी तरह कई मरीजों ने बताया कि वे 20 से 25 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी तय कर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज नहीं हो सका।

सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि उन्हें घाव और फुंसियों की समस्या है। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर पर्चा बनवाया, लेकिन डॉक्टरों के हड़ताल पर होने की जानकारी मिली। पीरो से आईं अकबरी खातून ने बताया कि उनके साथ आए मरीज नौशाद के मुंह से खून आने की शिकायत है और वे काफी देर से अस्पताल में परेशान हैं।हसनबाजार से आए मोहम्मद नजीर ने बताया कि वह पिछले दिन भी इलाज के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे थे। अगले दिन सुबह छह बजे दोबारा अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब उन्हें हड़ताल का पता चला। बारिश में भीगकर अस्पताल पहुंचे नजीर ने कमर और पैर में दर्द की शिकायत बताई।

बिहारी मिल से आए श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि एक्स-रे और ईसीजी तो हो गया, लेकिन ब्लड जांच के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं पूर्णिया से आए विनय कुमार ने पैर और सीने में दर्द की शिकायत बताते हुए कहा कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें इलाज नहीं होने की जानकारी दी गई।डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर चल रही दो दिवसीय हड़ताल ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओपीडी बंद होने के कारण सामान्य इलाज प्रभावित है, जबकि इमरजेंसी सेवा के भरोसे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी बनी हुई है। चिकित्सकों की मांग और मरीजों की जरूरत के बीच अब हड़ताल खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर आशीष कुमार