LATEST NEWS

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

भागलपुर रेल यात्रियों को बड़ा झटका: 1 मार्च से TMBU परिसर में नहीं कटेंगे रेल टिकट!

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर में 13 साल से चल रहा रेलवे आरक्षण केंद्र 1 मार्च से बंद हो रहा है। कम बिक्री और लगातार नेटवर्क समस्याओं के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है। अब छात्रों और स्थानीय लोगों को टिकट के लिए मुख्य स्टेशन जाना होगा।

भागलपुर रेल यात्रियों को बड़ा झटका: 1 मार्च से TMBU परिसर मे

  • Bhagalpur - तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) परिसर में पिछले 13 वर्षों से संचालित रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर आगामी 1 मार्च से स्थायी रूप से बंद होने जा रहा है. अप्रैल 2013 में छात्रों, विश्वविद्यालय कर्मियों और स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए शुरू की गई यह सेवा अब इतिहास बन जाएगी. रेलवे ने इस काउंटर को बंद करने का निर्णय मुख्य रूप से टिकटों की कम बिक्री और लगातार बनी रहने वाली तकनीकी समस्याओं के कारण लिया है.

    मालदा मंडल के पीआरओ रसराज माजी के अनुसार, इस काउंटर से टिकटों की बिक्री अपेक्षित स्तर पर नहीं हो रही थी और प्रतिदिन केवल 10 से 20 टिकटों की ही बुकिंग हो पा रही थी. इसके अलावा, पिछले एक महीने से नेटवर्क की गंभीर समस्या ने स्थिति को और खराब कर दिया था, जिससे कई दिनों तक एक भी टिकट बुक नहीं हो पाता था. नेटवर्क कभी धीमा हो जाता था तो कभी पूरी तरह गायब, जिसके कारण काउंटर संचालन में भारी कठिनाई आ रही थी.

    विश्वविद्यालय परिसर के काउंटर के साथ-साथ भागलपुर स्टेशन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित रिजर्वेशन काउंटर की सेवाओं में भी कटौती की गई है. 23 फरवरी से इस काउंटर को दो पालियों के बजाय केवल एक पाली (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक) में चलाया जा रहा है. दूसरी पाली बंद होने के बाद वहां तैनात कर्मियों की ड्यूटी अब मुख्य आरक्षण टिकट केंद्र के अन्य काउंटरों पर लगाई जा रही है ताकि वहां भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

    इन काउंटरों के बंद होने और समय में कटौती से उन यात्रियों को भारी परेशानी होगी जिन्हें ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जानकारी नहीं है. अब विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मियों और दक्षिणी क्षेत्र के निवासियों को आरक्षण के लिए मुख्य भागलपुर स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ेंगे. हालांकि, रेलवे ने यह भी संकेत दिया है कि यदि भविष्य में लोगों को अत्यधिक परेशानी होती है, तो दूसरी पाली में काउंटर को फिर से चालू करने पर विचार किया जा सकता है

NSIT
Nsmch