LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Road Accident : भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर तीन गाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर, 102 एम्बुलेंस टीम ने बचाई चार लोगों की जान

Bihar Road Accident : भागलपुर जिले के मुंगेर-मिर्जाचौकी हाईवे स्थित भोलापुर के समीप एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक, पिकअप और अन्य भारी वाहन समेत तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर हो गई...पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर
भीषण सड़क हादसा - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के मुंगेर-मिर्जाचौकी हाईवे स्थित भोलापुर के समीप शनिवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक, मालवाहक पिकअप और एक अन्य भारी वाहन समेत तीन गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जिससे हाईवे पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह लगभग 5:23 बजे तेज रफ्तार, अनियंत्रित ओवरटेकिंग और घोर लापरवाही के कारण यह त्रिकोणीय दुर्घटना हुई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर जुट गए और अपने स्तर से राहत व बचाव कार्य में लग गए। वाहन के केबिन में फंसे लहूलुहान घायलों को बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए 102 एम्बुलेंस सेवा के क्लस्टर लीडर मुकेश रजक को फोन पर घटना की जानकारी दी।

Diarch GO

सूचना मिलते ही क्लस्टर लीडर मुकेश रजक ने त्वरित और सराहनीय निर्णय लेते हुए एक साथ कई इमरजेंसी एम्बुलेंसों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। 'जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड' (Zenplus Pvt Ltd) द्वारा संचालित 102 निःशुल्क आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की मेडिकल टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। टीम ने सभी चारों घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के भीतर ही जरूरी प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया और बिना देरी किए उन्हें नजदीकी स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद चारों मरीजों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल (JLNMCH) रेफर कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की इस तत्परता, बेहतर समन्वय और क्लस्टर लीडर मुकेश रजक की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि समय पर एम्बुलेंस सेवा मिलने से घायलों को शीघ्र इलाज मिल सका, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

NSIT
Nsmch

इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को बीच सड़क से हटवाकर हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है, जिसमें प्रारंभिक तौर पर ओवरस्पीडिंग को मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट