LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : भागलपुर में आंधी-तूफान का तांडव, वज्रपात और आंधी की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत, कार्रवाई में जुटा प्रशासन

Bihar News : भागलपुर जिले में आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से जिले के अलग-अलग प्रखंडों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.....पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में आंधी-तूफान का तांडव, वज्रपात और आंध
तीन की मौत - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार (25 मई 2026) की रात आए भीषण आंधी-तूफान और खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई है। इस अचानक आई प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से जिले के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी इलाकों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (आपदा प्रबंधन विभाग), भागलपुर ने आज इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी कर मौतों की पुष्टि की है। प्रशासन के मुताबिक, ये सभी हादसे सोमवार की रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच आए तेज बवंडर के दौरान हुए।

अलग-अलग प्रखंडों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, इस आसमानी आफत का शिकार होने वाले मृतकों में दो पुरुष और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। पहली घटना जगदीशपुर प्रखंड के बरारी थाना क्षेत्र की है, जहां बड़ी खंजरपुर निवासी भोला यादव के 37 वर्षीय पुत्र नकुल यादव की मौत आंधी-तूफान की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरी घटना इस्माईलपुर प्रखंड के रघुनी टोला में हुई, जहां इतवारी मंडल की 70 वर्षीय पत्नी कुना देवी की जान इस तूफान ने ले ली। तीसरा हादसा बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव में हुआ, जहां रियासत हुसैन के 57 वर्षीय पुत्र जैनुल की मौत भी रात 11:00 बजे आए इस आंधी-तूफान के कारण हो गई।

शवों का हुआ पोस्टमार्टम, पीड़ित परिवारों में पसरा मातम

रात के अंधेरे में आए इस भीषण तूफान के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, सभी मृतकों के शवों को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों के चिराग बुझने और अपनों को खोने के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांवों में मातम पसरा है।

प्रशासन ने शुरू की मुआवजा राशि देने की कार्रवाई

प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को संबल देने के लिए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्परता दिखाई है। सरकार द्वारा तय नियमों के तहत मृतकों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान (मुआवजा) राशि के भुगतान की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी गई है। आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, फाइलों को आगे बढ़ा दिया गया है और वर्तमान में भुगतान की स्थिति को 'प्रक्रियाधीन' (In Progress) दिखाया गया है, ताकि जल्द से जल्द परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग की चेतावनी, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

मौसम के बदलते और तल्ख मिजाज को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए अलर्ट और अपील जारी की है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि आंधी-तूफान, तेज बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की स्थिति में लोग खुले मैदानों, पेड़ों या कच्चे मकानों के नीचे शरण लेने से बचें। किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए हमेशा पक्के मकानों या सुरक्षित स्थानों के अंदर ही रहें, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी अप्रिय और दर्दनाक अनहोनी को रोका जा सके।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट