LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime : बिहार में सिरफिरे आशिक का खौफनाक कदम: प्रेमिका के कनपटी में मारी गोली- कहा ‘शादी नहीं करने का यही अंजाम है’

Bihar Crime : बिहार में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के कनपटी में गोली मार दी. गरजते हुए कहा की शादी नहीं करने का यही अंजाम है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बिहार में सिरफिरे आशिक का खौफनाक कदम: प्रेमिका
प्रेमिका के सिर में मारी गोली - फोटो : ANJANI

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक सिरफिरे आशिक ने एक शादीशुदा महिला को सरेराह गोली मार दी। वारदात नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी बाल्मीकि कुमार ने महिला की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर गोली मारी और चिल्लाते हुए कहा— "शादी नहीं करने का यही अंजाम है।"

वारदात का विवरण

घायल महिला मूल रूप से भवानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी साल 2017 में हरि बोल कुमार से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के बयान के अनुसार, हरियो गांव का निवासी बाल्मीकि कुमार पिछले काफी समय से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बुधवार रात करीब 9 बजे, जब महिला हरियो गांव से गुजर रही थी, तभी आरोपी ने उसे घेर लिया और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नवगछिया एसपी प्रेणा कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाल्मीकि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पीड़िता की स्थिति गंभीर

गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत मायागंज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट