LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बीच गंगा में जवाब दे गया नाव का इंजन, मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने टाला बड़ा हादसा

Bihar News : भागलपुर के बरारी घाट से महादेवपुर घाट के लिए रवाना हुई एक नाव बीच गंगा की धारा में अचानक खराब हो गई, जिससे नाव पर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Bihar News : बीच गंगा में जवाब दे गया नाव का इंजन, मची चीख-प
टल गया हादसा - फोटो : ANJANI

BHAGALPUR : भागलपुर के बरारी घाट से महादेवपुर घाट के लिए रवाना हुई एक यात्री नाव बीच गंगा की तेज धारा में अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रा के दौरान नाव का इंजन अचानक बंद हो गया, जिसके कारण नाव लहरों के बीच अनियंत्रित होकर फंस गई। इस अचानक आए संकट से नाव पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

इस अनियंत्रित नाव पर भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जिससे स्थिति कुछ ही पलों में बेहद गंभीर और डरावनी हो गई। नाव को मजधार में डगमगाता देख यात्रियों की जान हलक में अटक गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। नदी की तेज धारा के बीच फंसी नाव पर सवार मासूमों और महिलाओं के लिए समय तेजी से निकलता जा रहा था। घटना की भयंकर स्थिति को देखते हुए बरारी घाट पर मौजूद अन्य नाव चालकों और स्थानीय लोगों ने गजब की तत्परता और जांबाजी दिखाई। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत एक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आनन-फानन में दूसरी नावों को बीच धारा में भेजा गया और सूझबूझ के साथ सभी डरे-सहमे यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से खराब हुई नाव को भी रेस्क्यू किया गया। नाविकों ने खराब नाव को मजबूत रस्सियों के सहारे अपनी नावों से बांधा और धीरे-धीरे खींचते हुए सुरक्षित किनारे तक लेकर आए। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों के त्वरित एक्शन के कारण इस पूरे घटनाक्रम में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

हालांकि, इस घटना ने विक्रमशिला सेतु संकट के बीच गंगा नदी में धड़ल्ले से चल रही नाव सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेतु पर यातायात प्रभावित होने के कारण इन दिनों नावों पर यात्रियों और भीड़ का भारी दबाव देखा जा रहा है। पर्याप्त सुरक्षा संसाधनों (जैसे लाइफ जैकेट) की कमी और लगातार बढ़ती लापरवाही के बीच यात्रियों की सुरक्षा अब इस पूरे क्षेत्र में सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गई है।

NSIT
Nsmch