LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

श्रावणी मेले का शाही आगाज, सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM सम्राट चौधरी करेंगे भव्य उद्घाटन

Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ को लेकर सुल्तानगंज में भव्य तैयारी पूरी कर ली गई है।...

Shravani Mela 2026 Begins Today CM Samrat Choudhary to Open
श्रावणी मेले का शाही आगाज- फोटो : reporter

Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ को लेकर सुल्तानगंज में भव्य तैयारी पूरी कर ली गई है। गंगा तट पर बसे नमामि गंगे घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजाम पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। विशाल जर्मन हैंगर टेंट भी तैयार किया गया है, जहां दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को राहत और सुविधा मिल सकेगी।

आज दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री और राज्य सरकार के कई मंत्रियों की मौजूदगी में श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का मजबूत किला तैयार कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Diarch GO

श्रावणी मेले को लेकर देश के कोने-कोने से बाबा भोलेनाथ के भक्तों और कांवड़ियों का सुल्तानगंज पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा है। आस्था और भक्ति के इस महासंगम में शिवभक्त गंगा जल लेकर बाबा धाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध गायिका अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगी। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

NSIT
Nsmch

प्रशासन का दावा है कि इस बार श्रावणी मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।सुल्तानगंज की धरती पर आस्था, विश्वास और भक्ति का यह महापर्व अब अपने पूरे शबाब पर पहुंचने वाला है। श्रावणी मेले के आगाज के साथ ही पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप