LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : श्रावणी मेला 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन, लाइव दर्शन के लिए ऐप लॉन्च और हरिद्वार की तर्ज पर किया विकास का ऐलान

Bihar News : भागलपुर जिले के ऐतिहासिक सुल्तानगंज स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा अजगैवीनाथ धाम से 'श्रावणी मेला 2026' का भव्य और आध्यात्मिक शुभारंभ हो गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : श्रावणी मेला 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत
श्रावणी मेला की शुरुआत - फोटो : ANJANI

BHAGALPUR : जिले के ऐतिहासिक सुल्तानगंज स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा अजगैवीनाथ धाम से 'श्रावणी मेला 2026' का भव्य और आध्यात्मिक शुभारंभ हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण और बड़ी सौगातों की घोषणा की। इस अवसर पर 'श्रावणी मेला 2026' मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया गया, जिसके माध्यम से अब दुनियाभर के शिवभक्त घर बैठे बाबा अजगैवीनाथ के लाइव दर्शन कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन और भागलपुर ट्रिपल आईटी (IIIT) के संयुक्त प्रयास से इस विशेष मोबाइल ऐप को विकसित किया गया है। भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि इस ऐप पर श्रद्धालुओं को मेले से जुड़ी तमाम जानकारियां, रूट चार्ट, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल और सुरक्षा संबंधी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। जो कांवड़िए या श्रद्धालु किसी कारणवश सुल्तानगंज नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे इस ऐप के जरिए उत्तरवाहिनी गंगा और बाबा अजगैवीनाथ मंदिर की पूजा-अर्चना का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) देख सकेंगे।

Diarch GO

उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर और धार्मिक पर्यटन के विकास से जुड़ी प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। सुल्तानगंज के स्थानीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण और गंगाजल आधारित सिंचाई परियोजना को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल और बांका सांसद गिरधारी प्रसाद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इन विकास मांगों का समर्थन किया और जनहित में इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला केवल बिहार का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश और दुनिया की अटूट आस्था का महापर्व है। उन्होंने घोषणा की कि सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र को उत्तराखंड के हरिद्वार की तर्ज पर एक भव्य और आधुनिक धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत गंगा नदी के किनारे मजबूत तटबंध, सर्वसुविधायुक्त सड़कें और पर्यटक सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक सुखद और विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके। मुख्यमंत्री ने अन्य आधारभूत परियोजनाओं पर बात करते हुए ऐलान किया कि बहुप्रतीक्षित अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2027 से पहले हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त अजगैवीनाथ धाम से अगुवानी घाट तक रोपवे निर्माण और स्थानीय एयरपोर्ट के विकास पर भी सरकार तेजी से काम करेगी। तकनीक और धार्मिक पर्यटन के इस समावेश के साथ ही बाबा अजगैवीनाथ धाम में कांवड़ियों का उत्साह चरम पर है और पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान है।

NSIT
Nsmch

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट