LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बिहार! केस उठाने को कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत, वीडियो वायरल

Bihar News:

गोलीबारी
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बिहार - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिला। अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब 4 राउंड फायरिंग की। 

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बिहार

दरअसल, पूरा मामला नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित दलित टोला का है। दलित टोला निवासी राजकिशोर पासवान ने गांव के ही शिवा यादव पर केस वापस लेने की धमकी देते हुए खुलेआम फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लगातार चार राउंड गोली चलाई। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में आरोपी को तीन से चार बार लगातार गोली चलाते हुए साफ देखा और सुना जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

Diarch GO

क्या है पूरा मामला 

पीड़ित राजकिशोर पासवान के अनुसार, 27 जनवरी को आरोपी ने उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज की थी, जिसे ग्रामीणों के हस्तक्षेप से शांत कराया गया। लेकिन करीब एक घंटे बाद आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचा और राजकिशोर पासवान पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में भवानीपुर थाना में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। पीड़ित का आरोप है कि उसी केस को वापस लेने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था और इसी क्रम में दलित टोला में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस की जांच जारी 

वहीं मामले पर भवानीपुर थानाध्यक्ष शुंभ पासवान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से दलित टोला के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट