LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

भागलपुर की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: रेलवे स्टेशन पर बनेगा 'पिंक बस' स्टॉप, DM ने रेलवे को भेजा प्रस्ताव

भागलपुर की महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर बनेगा पिंक बस पिक एंड ड्रॉप पॉइंट। DM ने डीआरएम मालदा को स्थल चिह्नित करने के लिए पत्र भेजा है।

भागलपुर की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: रेलवे स्टेशन पर बनेगा

Bhagalpur - भागलपुर जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षित यात्रा के लिए बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा विभिन्न मार्गों पर "पिंक बस सेवा" का परिचालन किया जा रहा है । इसी क्रम में महिला यात्रियों को स्टेशन पर उतरने या बस पकड़ने में होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए भागलपुर जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है ।

रेलवे स्टेशन पर बनेगा विशेष पिक एंड ड्रॉप पॉइंट

जिलाधिकारी ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM), मालदा को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पिंक बसों के ठहराव के लिए एक विशिष्ट स्थल चिह्नित किया जाए । स्टेशन परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिलाओं और छात्राओं को बस पर चढ़ने एवं उतरने के लिए एक नियत स्थान मिलने से उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सकेगी ।

स्टेशन पर ट्रेनों का भारी दबाव

पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में भागलपुर रेलवे स्टेशन होकर लगभग 59 ट्रेनें गुजरती हैं । इनमें से लगभग 46 ट्रेनें स्टेशन पर रुकती हैं और करीब 22 ट्रेनें यहीं से खुलती हैं । इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए, विशेषकर महिलाओं की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में पिंक बसों का सुरक्षित स्टॉपेज होना अनिवार्य माना जा रहा है ।

समन्वय के साथ शुरू होगी प्रक्रिया

इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक (BSRTC) को रेलवे प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है । इसके साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को भी इस प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग और कार्रवाई हेतु सूचित किया गया है ।

NSIT
Nsmch