LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर में ट्रक पर लोड विदेशी शराब की 149 पेटियां पुलिस ने किया जब्त, चालक और खलासी गिरफ्तार

Bihar News : सुल्तानगंज थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है पुलिस ने इस दौरान ट्रक चालक और खलासी समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

Bihar News : भागलपुर में ट्रक पर लोड विदेशी शराब की 149 पेटि
शराब बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है। इसी कड़ी में सुल्तानगंज थाना पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त करते हुए चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना पर चला सघन चेकिंग अभियान

थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़े ट्रक के जरिए विदेशी शराब की बड़ी खेप सुल्तानगंज के रास्ते कहीं ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना परिसर के समीप तत्काल सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जब उसकी गहन तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए।

Diarch GO

ब्रैंडेड शराब की 149 पेटियां बरामद

जांच के दौरान ट्रक के भीतर विशेष रूप से छुपाकर रखी गई रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे नामी ब्रैंड्स की कुल 149 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत शराब को जब्त कर लिया और ट्रक पर सवार चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे किसे डिलीवर किया जाना था।

रूट डायवर्जन का फायदा उठाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण गंगा पार जाने वाले भारी और हल्के वाहनों का रूट सुल्तानगंज की ओर डायवर्ट किया गया है। शराब तस्करों ने इसी बढ़े हुए ट्रैफिक का फायदा उठाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की योजना बनाई थी। तस्करों को लगा था कि वाहनों की बढ़ी संख्या के कारण वे आसानी से निकल जाएंगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनकी योजना विफल कर दी।

NSIT
Nsmch

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके पूरे नेटवर्क और मुख्य शराब माफियाओं तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी वाले बिहार में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। पुलिस की इस सफल कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 

बालमुकुन्द की रिपोर्ट