LATEST NEWS

  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी
  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में

  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी
  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी

  • si dilshad regulates traffic barefoot in rain
  • पटना में खाकी का जज्बा: विधानसभा गेट नंबर 4 पर नंगे पैर ट्रैफिक संभालते दिखे सब-इंस्पेक्टर दिलशाद

  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

  • Bikram cpi ml protest against pipra police station
  • Patna Bikram News: पिपरा थाना पुलिस के खिलाफ भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च,थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने और FIR

Bihar Crime : भागलपुर में अपराध की योजना बना रहे अपराधी को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशीला पदार्थ किया जब्त

Bihar Crime : भागलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : भागलपुर में अपराध की योजना बना रहे अपराधी को प
अपराध की योजना विफल - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए हबीबपुर थाना क्षेत्र से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस की तत्परता ने विफल कर दिया। इस महत्वपूर्ण सफलता की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

सिटी एसपी ने बताया कि हबीबपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बदलेआलमपुर इलाके में मोहम्मद इरफान नाम का एक व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मौजूद है और किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और संबंधित इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

Diarch GO

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद इरफान को धर दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। हथियारों की बरामदगी से यह स्पष्ट हो गया कि अपराधी किसी गंभीर वारदात की तैयारी में था।

हथियारों के अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 8 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मोहम्मद इरफान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों का मिलना किसी बड़े संगठित अपराध की ओर इशारा कर रहा है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इरफान के नेटवर्क में और कौन-कौन से अपराधी शामिल हैं और वह किस विशिष्ट घटना को अंजाम देने वाला था। इस मामले में हबीबपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट