LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 44 अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने नशे के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. शिवनारायणपुर में 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है

पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर

Bhagalpur -: भागलपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों और अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पिछले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जबकि विशेष समकालीन अभियान के तहत जिले भर से दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ हिमांशु गिरफ्तार

27 फरवरी 2026 को एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शिवनारायणपुर बाजार चौक के पास छापेमारी की। पुलिस को देख भाग रहे एक संदिग्ध को खदेड़कर पकड़ा गया, जिसकी पहचान किशनपुर निवासी हिमांशु कुमार उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 700 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और 26,700 रुपये नकद बरामद किए गए।

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार हिमांशु कुमार पहले भी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध बुढ़ाचक और कहलगांव थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत पहले से ही मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

विशेष अभियान: 44 अपराधी धराए, हथियार और शराब बरामद

25 से 26 फरवरी के बीच चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में पुलिस ने 44 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने निम्नलिखित बरामदगी की है:

  • हथियार: 4 देसी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस और 4 खोखा।

  • नशा: 100 ग्राम अतिरिक्त ब्राउन शुगर।

  • शराब: 3777.75 लीटर विदेशी शराब और 142 लीटर देसी शराब।

  • वारंट: वारंट के 16 पुराने मामलों का निष्पादन किया गया।

  • Diarch GO


  • वाहन जांच में सवा लाख से अधिक का जुर्माना

अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस ने 1574 वाहनों की सघन तलाशी ली। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए कुल 1,72,500 रुपये शमन राशि (जुर्माना) के रूप में वसूले गए।


  • रिपोर्ट: बालमुकुंद कुमार, भागलपुर