LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : भागलपुर में शिक्षक की हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने दो सुपारी किलर्स को दबोचा, 50 हजार में हुआ था सौदा

Bihar News : भागलपुर में शिक्षक की हत्या की साजिश नाकाम, पुल

BHAGALPUR : भागलपुर जिले की पीरपैंती थाना पुलिस ने 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' (Preventive Policing) के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शिक्षक की हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। कहलगांव-2 के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पंकज कुमार ने पीरपैंती थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आपसी विवाद के चलते एक शिक्षक की हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।

पुलिस टीम ने सोमवार को वसंतपुर रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खवासपुर निवासी सत्यम कुमार (पिता पिंटू यादव) और सुंदरपुर निवासी कमल कुमार (पिता पंकज साह) के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शिक्षक की हत्या की साजिश में शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में होने वाली एक सनसनीखेज वारदात टल गई।

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि इस साजिश में शामिल एक अन्य आरोपी की भी पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। बरामद मोबाइल फोन के जरिए पुलिस साजिश के अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगालने में जुटी है। इस मामले में पीरपैंती थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 55/58/3(5) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से एक निर्दोष की जान बचाई जा सकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। पुलिस अब उस मुख्य सूत्रधार की तलाश में है जिसने हत्या के लिए सुपारी दी थी। 

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट