LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : नए साल पर अभिनेत्री संचिता बसु की अनूठी पहल, सड़क किनारे सो रहे गरीबों को बाँटे कंबल, खाने के लिए दिया भोजन

Bihar News : सभी लोग अपने अपने तरीके से नए साल का जश्न मना रहे हैं. इसी कड़ी में अभिनेत्री संचिता बसु गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया.......पढ़िए आगे

Bihar News : नए साल पर अभिनेत्री संचिता बसु की अनूठी पहल, सड़
अभिनेत्री ने मनाया नया साल - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : रेशम नगरी भागलपुर में नववर्ष 2026 के आगमन का जश्न हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। जहाँ शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और विवाह भवनों में युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरक रही थी, वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन और उभरती हुई फिल्म अभिनेत्री संचिता बसु ने एक मिसाल पेश की। संचिता ने चकाचौंध से दूर रहकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ नए साल का स्वागत किया।

प्राची सेवा ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में संचिता बसु अपने पूरे परिवार के साथ 31 दिसंबर की आधी रात को सड़कों पर उतरीं। उन्होंने कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले बेसहारा लोगों और मेहनतकश रिक्शा चालकों के बीच कंबल और भोजन का वितरण किया। संचिता की इस पहल का उद्देश्य उत्सव की खुशी को उन लोगों तक पहुँचाना था, जो बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं।

सेवा का यह काफिला शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। तिलकामांझी, आदमपुर, घंटाघर और कोतवाली चौक समेत कई क्षेत्रों में संचिता ने घूम-घूमकर दर्जनों जरूरतमंदों की मदद की। ठंड से ठिठुर रहे लोगों को जब आधी रात को गर्म कंबल और भरपेट भोजन मिला, तो उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने नए साल के जश्न को और भी सार्थक बना दिया। इस नेक कार्य में संचिता बसु को उनके परिवार का भरपूर सहयोग मिला। मौके पर उनकी माता वीणा देवी, पिता सुलेन्द्र कुमार, भाई अश्वनी के साथ-साथ चन्दन कुमार, जुली देवी, नीतू कुमारी और दीपक कुमार भी मौजूद रहे। पूरे परिवार ने मिलकर न केवल सामग्री का वितरण किया, बल्कि निर्धन लोगों से बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना।

मीडिया से बात करते हुए इस पहल की सराहना की गई कि जहाँ आज का युवा वर्ग केवल व्यक्तिगत खुशी को प्रधानता देता है, वहीं संचिता बसु जैसी युवा कलाकार ने सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी। अभिनेत्री और उनके परिवार द्वारा किया गया यह प्रयास भागलपुर के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट