LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bhaglpur News : विक्रमशिला सेतु पर संकट के बीच राहत की खबर, बेली ब्रिज बनाने पहुँची BRO की टीम

Bhaglpur News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बेली ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Bhaglpur News : विक्रमशिला सेतु पर संकट के बीच राहत की खबर,
बेली ब्रिज का निर्माण - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न हुए गंभीर आवागमन संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सेतु के विकल्प के रूप में बेली ब्रिज (Bailey Bridge) निर्माण की प्रक्रिया अब धरातल पर उतरने लगी है। इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की विशेषज्ञ टीम भागलपुर पहुंच चुकी है।

जिलाधिकारी ने की पुष्टि, तकनीकी टीम भी पहुँची

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि BRO के अधिकारियों का एक दल मंगलवार को ही भागलपुर पहुँच गया है। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और मुख्य तकनीकी टीम भी देर शाम तक यहाँ पहुँच जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि बिना किसी देरी के पुल निर्माण का कार्य शुरू किया जाए ताकि आम जनता को हो रही भारी किल्लत से जल्द निजात मिल सके।

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। BRO की टीम के लिए ठहरने, भोजन और कार्य स्थल पर आवश्यक संसाधनों की सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और BRO के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे बेली ब्रिज का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

आवागमन ठप होने से बढ़ी थीं मुश्किलें

गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण न केवल भागलपुर, बल्कि आसपास के कई जिलों का संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण कड़ी के टूटने से मालवाहक वाहनों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी मीलों का चक्कर काटना पड़ रहा था। ऐसे में बेली ब्रिज का निर्माण स्थानीय व्यापार और दैनिक यात्रियों के लिए संजीवनी साबित होगा।

NSIT
Nsmch

उम्मीद की जगी नई किरण

BRO की टीम के पहुँचने की खबर से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। जानकारों का मानना है कि बेली ब्रिज एक मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था होगी, जिससे सेतु की मरम्मत होने तक यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा। फिलहाल, जिला प्रशासन युद्धस्तर पर कार्य शुरू करने की तैयारी में जुटा है। 

बालमुकुन्द की रिपोर्ट