LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर में करंट की चपेट में आने से नवोदय के छात्र की गयी जान, भाई की बाढ़ में डूबने से हुई थी मौत

Bihar News : भागलपुर में खेत पटवन करने के दौरान नवोदय विद्यालय का छात्र करंट की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी......पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में करंट की चपेट में आने से नवोदय के छा
करंट ने ली छात्र की जान - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठनिया गांव में  खेत में सिंचाई के दौरान बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अंग्रेज यादव के पुत्र गोपाल कुमार यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गोपाल कुमार यादव को उसके पिता ने खेत की पटवन के लिए भेजा था। 

बताया गया कि वह करीब दो घंटे से खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान बिजली से चलने वाली मोटर को खोलने के क्रम में अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गोपाल कुमार यादव नवोदय विद्यालय का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जाता है। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Diarch GO

बताया गया कि गोपाल दो भाइयों में छोटा था। इससे पहले करीब दो वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई की भी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। अब इस परिवार में सिर्फ माता-पिता ही बचे हैं। एक के बाद एक दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी देते हुए समाजसेवी अशोक कुमार यादव ने बताया कि सुबह अचानक गांव में हल्ला मच गया कि खेत में करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। 

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट