LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

यमराज को न्यौता या रील का नशा? नवगछिया फोरलेन बना 'खूनी स्टंट ट्रैक', रोंगटे खड़े कर देगा मौत का ये वायरल वीडियो!

वगछिया-मधेपुरा फोरलेन पर कुछ रईसजादों ने ट्रैफिक नियमों को पैरों तले रौंदते हुए मौत का नंगा नाच शुरू कर दिया है। वायरल वीडियो में तेज रफ्तार बाइक को एक पहिए पर नचाते इन युवाओं को न अपनी जान की फिक्र है और न ही सामने से आ रहे निर्दोष राहगीरों की।

यमराज को न्यौता या रील का नशा? नवगछिया फोरलेन बना 'खूनी स्टं

Bhagalpur - बिहार के नवगछिया से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवक फोरलेन सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक बाइक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के प्रसारित होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह मामला नवगछिया जीरोमाइल से मधेपुरा के भटगामा को जोड़ने वाली सड़क का बताया जा रहा है। कदवा गांव के समीप शूट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार बाइक को एक पहिए पर उठाकर (व्हीली) सड़क पर दौड़ा रहे हैं। जिस वक्त यह स्टंटबाजी की जा रही थी, उस दौरान सड़क पर अन्य सामान्य वाहन भी गुजर रहे थे, जिससे किसी भी पल एक भीषण सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस फोरलेन पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यहाँ पुलिस की नियमित गश्ती और स्पीड कंट्रोल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही यह सड़क असामाजिक तत्वों और स्टंटबाजों के लिए "स्टंट ट्रैक" बन जाती है, जिससे आम राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब संज्ञान लिया है। नवगछिया ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सुजीत वारसी ने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों और उनके वाहनों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन युवाओं के खिलाफ विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की जानलेवा हरकत करने का साहस न कर सके।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या केवल वीडियो वायरल होने के बाद ही प्रशासन जागता है? सवाल यह भी है कि क्या इन युवाओं पर की गई कार्रवाई भविष्य के लिए एक मिसाल बनेगी या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही ठोस ट्रैफिक निगरानी की व्यवस्था की जाएगी? फिलहाल, स्थानीय निवासी भय और असुरक्षा के साये में इस फोरलेन पर सफर करने को मजबूर हैं।

Report - anjanee kumar kashyap