Bihar Election 2025 : बिहार में अपहरण और खून-खराबे के लिए अलग मंत्रालय बना देगा महागठबंधन, गृह मंत्री अमित शाह ने कसा तंज

Bihar Election 2025 : भागलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की उनकी सरकार बनी तो बिहार में अपहरण और खून खराबे के लिए अलग मंत्रालय बनेगा......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : बिहार में अपहरण और खून-खराबे के लिए अल
बिहार में अलग मंत्रालय - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : जिले के पीरपैंती विधानसभा में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर पहुँचने पर अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने भागलपुर की पावन धरती को हाथ जोड़कर नमन किया। 

उन्होंने कहा कि वे सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर, भागलपुर के बुढ़ानाथ मंदिर, मानसकामना नाथ मंदिर और भूतनाथ मंदिर को प्रणाम करते हुए सभा की शुरुआत कर रहे हैं। सभा के दौरान अमित शाह ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा महागठबंधन अब महा ठगबंधन बन गया है। ये लोग भेष बदलकर फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं लेकिन जनता का एक-एक वोट इस बार जंगलराज की वापसी को रोकेगा। 

Diarch GO

अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन का न तो कोई नेता है, न कोई नीति, जबकि एनडीए पांच पांडवों की तरह मजबूती से चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि महागठबंधन की योजना है कि अगर उनकी सरकार बनी तो अपहरण और खून-खराबे के लिए अलग मंत्रालय बना देंगे। गृह मंत्री ने दावा किया कि बिहार के आधे हिस्से में मतदान हो चुका है और लालू प्रसाद यादव की पार्टी का सफाया हो गया है। 

उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए के सभी घटक दलों के उम्मीदवारों को जीत दिलाकर बिहार में स्थिरता और विकास की सरकार बनाए रखें।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट