LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: अब सिर्फ तुम्हारे साथ ही प्यार करेंगे, किसी और से बात नहीं करेंगे, सॉरी बाबू...बिस्तर के नीचे मिले दो प्रेम पत्र,लापता छात्राओं की कहानी में नया मोड़

एक लापता छात्रा के घर में तलाशी के दौरान बिस्तर के नीचे से दो प्रेम-पत्र बरामद किए गए हैं। ये पत्र टिश्यू पेपर पर लिखे गए हैं और इनमें माफ़ीनामा और इश्क़ का इकरार दर्ज है।...

Bhagalpur Twist to Missing Students Case
अब सिर्फ तुम्हारे साथ ही प्यार करेंगे, किसी और से बात नहीं करेंगे, सॉरी बाबू...- फोटो : X

Bihar News:दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला अब रहस्य, इश्क़ और साज़िश के त्रिकोण में उलझता जा रहा है। दस दिन बीत जाने के बाद भी जब छात्राओं का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा, तभी पुलिस को एक ऐसा सबूत मिला जिसने पूरे केस की दिशा ही मोड़ दी। भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक लापता छात्रा के घर में तलाशी के दौरान बिस्तर के नीचे से दो प्रेम-पत्र बरामद किए गए हैं। ये पत्र टिश्यू पेपर पर लिखे गए हैं और इनमें माफ़ीनामा और इश्क़ का इकरार दर्ज है।

इन इश्क़नामों में लिखा है “अब सिर्फ तुम्हारे साथ ही प्यार करेंगे, किसी और से बात नहीं करेंगे, सॉरी बाबू”। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों पत्र अलग-अलग लिखे गए प्रतीत होते हैं। भाषा बेहद भावनात्मक है, जिसमें माफी, वादा और मोहब्बत की कसमें शामिल हैं। सबसे अहम बात यह है कि पत्रों में नाम और कुछ शब्दों को जानबूझकर काटा या छिपाया गया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि लिखने वाला अपनी पहचान पर परदा डालना चाहता था।

अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं छात्राओं के गायब होने के पीछे प्रेम-प्रसंग की कोई गहरी कहानी तो नहीं छिपी है। हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले हर पहलू को तहकीकात की कसौटी पर कस रही है। बबरगंज थाना पुलिस का कहना है कि पत्रों की हैंडराइटिंग, भाषा शैली और कागज की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि ये इश्क़नामे किसने, कब और किस मकसद से लिखे।

साथ ही पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कहीं यह मामला पहले सामने आए मानव तस्करी या नाबालिग लड़कियों के लापता होने के पुराने नेटवर्क से तो जुड़ा नहीं है। बबरगंज इलाका पहले भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस के रडार पर रहा है, लिहाज़ा जांच का दायरा और चौड़ा कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

इधर, छात्राओं के परिजनों का दिल खौफ़ और बेबसी के साए में धड़क रहा है। उनका कहना है कि दस दिन बाद भी बेटियों की कोई खबर नहीं है और अब प्रेम-पत्र मिलने से सवाल और शंकाएं बढ़ गई हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस केस में कोई भी पहलू नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा चाहे वह प्रेम-प्रसंग हो, अपहरण, मानव तस्करी या फिर कोई सोची-समझी साज़िश।

बता दें कि लापता छात्राओं में एक का नाम सोनाक्षी और दूसरी का नाम जिया है, जो वारसलीगंज और अलीगंज के महेशपुर की रहने वाली हैं। अब सवाल यही है ये प्रेम-पत्र इश्क़ की निशानी हैं या गुमशुदगी की साज़िश का पहला सुराग? जवाब तलाश रही है पुलिस, और इंतज़ार कर रहे हैं बेचैन परिजन।