LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Police: कर्तव्य में लापरवाही पर गिरी गाज, थानाध्यक्ष निलंबित, पुलिस विभाग में हड़कंप

Bihar Police: कर्तव्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी के आरोपों के बाद थाना अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।...

Jogasar SHO Suspended
थानाध्यक्ष निलंबित- फोटो : reporter

Bihar Police:कर्तव्य में लापरवाही  के आरोपों के बाद  थाना अध्यक्षको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।   भागलपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कर्तव्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी के आरोपों के बाद जोगसर थाना अध्यक्ष मंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा की गई।

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में जोगसर थाना से जुड़े कई मामलों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। विभिन्न पक्षों द्वारा थाना स्तर पर कार्यशैली और कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच कराई गई, जिसमें कई प्रशासनिक खामियां सामने आईं।

Diarch GO

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि थानाध्यक्ष द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसी आधार पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए निलंबन की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। आमजन इसे कानून-व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। वहीं प्रशासनिक हलकों में भी इस निर्णय को लेकर हलचल देखी जा रही है।

NSIT
Nsmch

बताया जा रहा है कि पूर्व में भी थाना स्तर की कार्यशैली को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं, जिनकी जांच की मांग सामाजिक और मीडिया संगठनों द्वारा की गई थी। अब निलंबन के बाद संभावना जताई जा रही है कि संबंधित मामलों की आगे और गहन जांच हो सकती है।

फिलहाल विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया जारी है और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के अगले चरण में क्या नए तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई होती है।

रिपोर्ट- बालमुकुंद कुमार