LATEST NEWS

  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और SIR पर साधा निशाना
  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और

  • Bihar MLC Election
  • बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 23 अक्टूबर को मतदाताओं को मिलेगा विशेष अवकाश

  • Rakesh Tikait
  • बिहार के किसानों को मिला राकेश टिकैत का साथ, सैटेलाइट सिटी पर सम्राट सरकार को चेतावनी... महापंचायत

  • Patna Police Operation Muskaan
  • Patna Police Mobile Recovery: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 60 लाख के मोबाइल बरामद, SSP ने दी जानकारी

  • मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप : बिना काम कराए लाखों के गबन का दावा, जांच पर भी उठे सवाल
  • मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप : बिना काम कराए लाखों के गबन का दावा, जांच

Railway News : मालदा मंडल के कई स्टेशनों पर चला सघन टिकट जांच अभियान, 4 सौ से अधिक पकड़े बेटिकट यात्री, भारी जुर्माने की हुई वसूली

Railway News : मालदा मंडल के कई स्टेशनों पर चला सघन टिकट जां

BHAGALPUR : मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा कार्तिक सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा के पर्यवेक्षण में, मालदा मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा की रोकथाम हेतु मंडल क्षेत्र में सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, दिनांक 29 जनवरी 2026 को भागलपुर–कहलगांव सेक्शन में विक्रमशिला एक्सप्रेस, पटना–दुमका एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस, किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान संचालित किया गया।

यह स्क्वॉड जांच अभियान ट्रेन संख्या 13032 माध्यम से भागलपुर से कहलगांव तक तथा वापसी में ट्रेन संख्या 15658 के माध्यम से संपन्न किया गया। साथ ही, प्रवर्तन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भागलपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट जांच भी की गई। इस अभियान का नेतृत्व दिलीप चौरसिया, मुख्य टिकट निरीक्षक (CIT/भागलपुर) द्वारा किया गया, जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे। समन्वित प्रयासों से नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित हुआ तथा यात्रियों में अनुशासन को बढ़ावा मिला।

Diarch GO

अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल 440 मामले पकड़े गए, जिनसे ₹3,39,690/- की जुर्माना राशि वसूल की गई। यह चालू वर्ष में मालदा मंडल द्वारा एक ही दिन में अर्जित सर्वाधिक आय है। टिकट जांच कर्मचारियों में मो. रिज़वान अशरफ़ी, सुभाष झा एवं सुप्रिया रानी ने सर्वाधिक मामले पकड़कर अधिकतम जुर्माना वसूली की, जो उनकी सजगता, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मालदा मंडल सभी यात्रियों से पुनः अपील करता है कि वे वैध एवं उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा भारतीय रेल में अनुशासन, सुरक्षा एवं विधिसम्मत यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें।

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट