Bihar Crime News : बिहार में शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने पति पर ब्लेड से किया हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : बिहार के भागलपुर में शादी के महज 15 दिनों के बाद पत्नी ने पति पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बिहार में शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने पति
पति पर ब्लेड से हमला - फोटो : BALMUKUND

Bhagalpur : जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया में एक ताज़ा मामला सामने आया है। जहाँ नई नवेली दुल्हन ने पति पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। बताया जाता है कि मोहम्मद एजाज की शादी बीबी अरबीना से 5 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद 12 नवंबर को अरबीना असरगंज स्थित ससुराल से अपने मायके मधुसूदनपुर पहुंच गई थी। 

इधर तबीयत बिगड़ने पर मोहम्मद एजाज इलाज कराने भागलपुर आया और उसके बाद पत्नी को घर ले जाने के लिए मधुसूदनपुर पहुँच गया। परिजनों के अनुसार एजाज ने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा। लेकिन अरबीना ने इनकार कर दिया और पति से कहा कि वह उसे छोड़ दे। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। 

Diarch GO

आरोप है कि शनिवार को पत्नी और उसके परिवार वालों ने पहले एजाज के साथ मारपीट की। इसके बाद अरबीना ने ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे एजाज गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद घायल एजाज को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट