शादी के 17वें दिन ही नवविवाहिता की मांग उजड़ी, सड़क हादसे में पति की हुई मौत

शादी के 17वें दिन ही नवविवाहिता की मांग का सिंदूर उजड़ गया। दोस्त के साथ जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।

शादी के 17वें दिन ही नवविवाहिता की मांग उजड़ी, सड़क हादसे मे

Bhagalpur - नवगछिया बाजार के समीप सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी नीरज कुमार की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। 

नीरज के चाचा ने बताया कि सोमवार शाम नीरज अपने दोस्त के साथ बाइक से घर से निकला था। कुछ ही देर बाद परिवार को फोन पर सूचना मिली कि नीरज सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया है और उसे तुरंत रेफरल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया है।

Diarch GO

परिजन जब अस्पताल के लिए निकलने ही वाले थे तभी फिर खबर मिली कि घायल नीरज को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजन वहां पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

मां पूनम देवी ने बताया कि नीरज बढ़ई का काम करता था। चार भाई-बहन में सबसे छोटा था। बड़े धूमधाम से 16 दिन पहले बेटे की शादी हुई थी। अब किसके सहारे हमलोग जिएंगे। बहू का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, नवगछिया पुलिस जिला के यातायात थानाध्यक्ष सुजीत ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। दूसरे युवक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट balmukund kumar भागलपुर