LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : मुंशी पति की खौफनाक करतूत ! बेटी को बेचने का पत्नी पर दबाव बनाता था पति, इनकार करने पर की तेजाब पिलाकर मारने की कोशिश

Bihar News : मुंशी पति की खौफनाक करतूत ! बेटी को बेचने का पत

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तहबलपुर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। यहाँ भागलपुर कोर्ट में मुंशी के पद पर कार्यरत मोहम्मद जलाल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी रुखसाना खातून को जबरन तेजाब पिला दिया। घटना का कारण पत्नी द्वारा पूर्व में दर्ज कराए गए प्रताड़ना के केस को वापस न लेना बताया जा रहा है। गंभीर स्थिति में पीड़िता को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

10 साल की मासूम बेटी बनी चश्मदीद

इस खौफनाक वारदात की गवाह रुखसाना की 10 वर्षीय बेटी बनी है। मासूम ने रोते हुए बताया कि उसके पिता, चाचा और दादा ने मिलकर उसकी माँ को पकड़ा और जबरन मुंह में तेजाब डाल दिया। बेटी के अनुसार, यह सब उसकी आंखों के सामने हुआ। उसने तुरंत भागकर पास ही स्थित अपने ननिहाल में जानकारी दी, जिसके बाद नानी और अन्य रिश्तेदारों ने मौके पर पहुँचकर रुखसाना को दरिंदों के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।

Diarch GO

बच्ची को बेचने का दबाव बनाता था पति

पीड़िता की माँ ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के 10 साल बीत जाने के बाद भी रुखसाना को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। रुखसाना के तीन बच्चे (दो बेटी और एक बेटा) हैं। आरोप है कि पति जलाल अक्सर रुखसाना पर दबाव बनाता था कि वह अपनी एक बेटी को या तो मार दे या फिर बेच दे। जब पत्नी ने इस घिनौनी मांग को मानने से इनकार कर दिया, तो उसके साथ मारपीट और अब जानलेवा हमला किया गया।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी स्थानीय लोदीपुर थाने को तत्काल दी गई थी, लेकिन आरोपी के कोर्ट में मुंशी होने के प्रभाव के कारण पुलिस अब तक चुप्पी साधे हुए है। परिजनों ने बताया कि जलाल लगातार केस उठाने की धमकी दे रहा था और बात न मानने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई या गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में गहरा रोष और असुरक्षा का माहौल है।

NSIT
Nsmch

अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, तेजाब पीने के कारण महिला के अंदरूनी अंग बुरी तरह झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार न होता देख उसे उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पीड़िता की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि आरोपी पति और उसके परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट