Bihar News : भागलपुर में निजी नाव चालकों के साथ डीएम ने की बैठक, बरारी से महादेवपुर घाट तक मुफ्त हुई नाव यात्रा, सरकार उठाएगी खर्च

Bihar News : बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक निःशुल्क यात्रा को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में निजी नाव चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में निजी नाव चालकों के साथ डीएम ने की ब
मुफ्त हुई नाव यात्रा - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के अनुपालन में बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक आम जनता के लिए निःशुल्क नाव यात्रा की शुरुआत की जा रही है। इस जनकल्याणकारी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बरारी घाट पर स्थित नियंत्रण कक्ष में निजी नाव चालकों के साथ संपन्न हुई, जिसमें यात्रा को पूरी तरह मुफ्त बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान प्रशासन और निजी नाव चालकों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से नाव चालकों के साथ प्रति व्यक्ति और मोटरसाइकिल के परिवहन के लिए एक निश्चित दर (भाड़ा) तय की गई है। इस तय दर के अनुसार होने वाले पूरे खर्च का वहन बिहार सरकार करेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य आम जनता को आर्थिक राहत पहुंचाना और घाटों के बीच आवागमन को सुगम बनाना है।

Diarch GO

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब बरारी घाट से महादेवपुर घाट के बीच सफर करने वाले किसी भी यात्री से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। निजी नाव चालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों से किसी भी प्रकार का भाड़ा न वसूलें। इसके साथ ही, दोपहिया वाहनों बाइक को भी इस सेवा के तहत पूरी तरह से मुफ्त रखा गया है, यानी यात्रियों के साथ-साथ उनके वाहनों का परिवहन भी पूरी तरह नि:शुल्क होगा।

निःशुल्क नाव संचालन की इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी और इसे पारदर्शी बनाए रखने के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। प्रशासन ने इस कमेटी में निजी नाव चालकों को भी बतौर सदस्य शामिल किया है ताकि फील्ड स्तर पर संचालन में कोई व्यावहारिक समस्या न आए। यह कमेटी दैनिक संचालन, सुरक्षा मानकों और नाव चालकों के भुगतानों पर पैनी नजर रखेगी।

NSIT
Nsmch

बरारी घाट नियंत्रण कक्ष में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर) अजय कुमार चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और मुफ्त सेवा के नियमों का कड़ाई से पालन कराने का संकल्प जताया।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट