Bihar Election 2025 : भागलपुर की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव कल, 22 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Bihar Election 2025 : भागलपुर की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव क

BHAGALPUR : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जिले में प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। करीब 22 लाख से ज्यादा मतदाता कल अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा की जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 82 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया जा चुका है।

इसके लिए प्रशासन ने दो डिस्पैच केंद्र बनाए हैं, जहां से मतदान दल सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने-अपने केंद्रों के लिए निकले। जिले में कुल 22 लाख 30 हज़ार से अधिक मतदाता कल अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। “भागलपुर जिला पूरी तरह मतदान के लिए तैयार है। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और मतदाताओं से अपील है कि वे निर्भय होकर मतदान करें।”

Diarch GO

दूसरी ओर, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि पारा मिलिट्री फोर्स के साथ-साथ बाहर से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। “सुरक्षा के सभी इंतज़ाम कर लिए गए हैं। हर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर विशेष बल की तैनाती की गई है।” 

मतदान के दौरान प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

NSIT
Nsmch

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट