LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जमीन माफ़ियाओं को दिया ये अल्टीमेटम, आज भागलपुर में भूमि-राजस्व से जुड़े मामलों का हो रहा है ऑन द स्पॉट फैसला

Bihar News: भागलपुर की सरज़मीं रविवार की रात सियासत के जोश और जज़्बात की गवाह बनी, जब बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा शहर पहुंचे।

Dy CM Vijay Sinha s Ultimatum to Land Mafias On the Spot Dec
भागलपुर में भूमि-राजस्व से जुड़े मामलों का हो रहा है ऑन द स्पॉट फैसला- फोटो : reporter

Bihar News: भागलपुर की सरज़मीं रविवार की रात सियासत के जोश और जज़्बात की गवाह बनी, जब बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा शहर पहुंचे। चिन्मया होटल में 55 सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत था कि सत्ता और जनता के बीच भरोसे की डोर अभी मज़बूत है। अपार स्नेह और अपनत्व से अभिभूत डिप्टी सीएम ने इसे अपना निजी सम्मान नहीं, बल्कि एनडीए की प्रचंड जीत पर जनता की मुहर करार दिया।

विजय सिन्हा ने साफ लफ़्ज़ों में कहा कि यह सम्मान जनता के आशीर्वाद और विश्वास की तस्दीक है। उन्होंने आयोजकों और भागलपुर वासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। सियासी मंच से उतरते ही उन्होंने प्रशासनिक मोर्चे पर भी तेवर दिखाए। सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में उन्होंने आम लोगों की फरियादें सुन रहे हैं और ज़मीन-राजस्व से जुड़े मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कराया जा रहा है। इसके बाद समीक्षा भवन में अफसरों के साथ बैठक कर लंबित मामलों पर नकेल कसने का निर्देश देंगे।

डिप्टी सीएम ने दो टूक कहा “आम लोगों की ज़मीन पर नज़र रखने वालों को अब पीछे हटना होगा।” उन्होंने चेताया कि विभागीय हेल्पलाइन जारी कर दी गई है और आने वाले वक्त में और सख़्त क़ानून बनाए जाएंगे। कमिश्नरी स्तर पर भूमि विवादों के निपटारे के लिए बड़े फैसले जल्द होंगे, जिसकी समीक्षा इसी महीने की जाएगी।

धार्मिक आस्था को भी उन्होंने सियासत से जोड़ा। सोमवार की शाम बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में आयोजित भागवत कथा का उद्घाटन कर उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद किया, जहां भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

कुल मिलाकर, भागलपुर से विजय सिन्हा ने साफ पैग़ाम दे दिया ज़मीन पर इंसाफ़, प्रशासन में सख़्ती और सियासत में आक्रामक तेवर, यही आने वाले दिनों की नई तस्वीर है।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप