Bihar News : नाश्ता बनाने के लिए कहने पर नाराज हुई बहू, कीटनाशक दवा खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : नाश्ता बनाने के लिए कहने पर नाराज हुई बहू, कीटन

BHAGALPUR : भागलपुर में सास ने बहू को पोता-पोतियों के लिए टिफ़िन तैयार करने के लिए कहा, तो बहू ने कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की है। मृतका की पहचान अमर कुमार मंडल की पत्नी कुसुम देवी(25) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सास सरिता देवी ने पोता-पोतियों के लिए टिफ़िन तैयार करने को कहा था, जिसके बाद कहासुनी हो गई। 

कहासुनी के बाद कुसुम देवी अपने कमरे में गईं और कीटनाशक दवा खा ली। उल्टी होने के बाद जब वह बाहर आईं, तो परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। घटना के 18 घंटे बाद मायागंज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Diarch GO

मृतका के पति अमर कुमार मंडल ने बताया कि वह सब्जी बेचने के लिए जाता है और रात के 4 बजे घर लौटता है। घटना कैसे हुई और कुसुम ने दवा क्यों खाई, इसकी जानकारी उसे नहीं है। उसने बताया कि मां सरिता देवी ने उसे बच्चों के लिए टिफ़िन तैयार करने को कहा था। इसी गुस्से में शायद उसने दवा खा ली होगी। 

वहीं, मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसे मार दिया। मृतका के भाई का कहना है कि दो महीने पहले भी विवाद हुआ था। बहन को खाना-पीना भी नहीं दे रहे थे, जिसके बाद सामाजिक लोगों ने पंचायत की थी और मामला सुलझा था। दो महीने बाद आज पता चला कि उसकी तबीयत खराब है। जब वे लोग पहुंचे तो अस्पताल में उसकी मौत हो चुकी थी। 

NSIT
Nsmch

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट