Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर युद्धस्तर पर जारी है बेली ब्रिज का निर्माण, 7 जून तक तैयार होने का दावा, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Bihar News : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेहद तेजी से 'बेली ब्रिज' के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन और BRO की टीमें इस कार्य में जुटी हुई हैं।

Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर युद्धस्तर पर जार
बेली ब्रिज का निर्माण- फोटो : ANJANI

BHAGALPUR : भागलपुर और नवगछिया की लाखों आबादी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार की जीवनरेखा माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर तेजी से बेली ब्रिज निर्माण का काम जारी है। प्रशासन और बॉर्डर रोड संगठन की टीम युद्धस्तर पर काम में जुटी हुई है। दावा किया जा रहा है कि आगामी 7 जून तक बेली ब्रिज पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसके बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच फिर से सुचारू आवागमन बहाल होने की उम्मीद है। 

इस  निर्माण कार्य का जायजा लेने बॉर्डर रोड संगठन के एडिशनल डायरेक्टर जितेंद्र प्रसाद, सिविल इंजीनियर विपिन कुमार चंद्र और भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और इंजीनियरों से तकनीकी जानकारी ली। बॉर्डर रोड संगठन के एडिशनल डायरेक्टर जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि बेली ब्रिज निर्माण का कार्य लगातार दिन-रात चल रहा है। टीम का प्रयास है कि आम लोगों को जल्द से जल्द राहत मिले और आवागमन सामान्य हो सके। 

Diarch GO

वहीं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि प्रशासन लगातार निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहा है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तेजी से काम कराया जा रहा है और उम्मीद है कि 7 जून तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। बेली ब्रिज तैयार होने के बाद विक्रमशिला सेतु संकट से जूझ रहे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। खासकर व्यापार, यात्री परिवहन और आपातकालीन सेवाओं को फिर से गति मिल सकेगी। 

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं… वहीं अब बेली ब्रिज निर्माण तेजी से होने से उम्मीदें फिर जाग उठी हैं… प्रशासन और इंजीनियरों की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है… निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और समयसीमा की समीक्षा की अधिकारियों का कहना है कि तय समय के भीतर पुल तैयार कर लोगों को राहत देना प्राथमिकता है…

NSIT
Nsmch

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट