दियारा में मजदूरों से भरी नाव डूबी, सात महिला मजदूर सकुशल, दो बेहोशी में अस्पताल में भर्ती

दियारा में मजदूरों से भरी नाव डूबी, सात महिला मजदूर सकुशल, द

Bhagalpur - भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के कसमाबाद दियारा में  बड़ा हादसा हो गया मजदूरी के लिए गंगा पार जा रही महिला मजदूरों से भरी नाव अचानक डूब गई नाव पर कुल नौ महिला मजदूर सवार थीं।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों की तत्परता से सात महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं दो महिला मजदूरों को बेहोशी की हालत में गंगा से बाहर निकाला गया। दोनों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Diarch GO

ग्रामीणों ने बताया कि सभी महिला मजदूर दियारा क्षेत्र में खेती करने जा रही थीं। जैसे ही नाव गंगा के बीच पहुंची अचानक पलट गई, जिससे सभी मजदूर नदी में गिर गईं। 

हादसे के बाद नाविक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और पूरी घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार नाविक की तलाश कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट --balmukund kumar भागलपुर