LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News: बिहार STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 इनामी कुख्यात रंजीत यादव गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

Bihar News: बिहार एसटीएफ और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 इनामी कुख्यात रंजीत यादव को गिरफ्तार किया है। रंजीत यादव कई मामलों में फरार था। पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

भागलपुर
कुख्यात इमानी अपराधी गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar News: बिहार एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। भागलपुर के नवगछिया में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार एसटीएफ और नवगछिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर 19 जनवरी 2026 को की गई।

कुख्यात इनामी गिरफ्तार 

गिरफ्तार अपराधी की पहचान रंजीत यादव (पिता अशोक यादव) के रूप में हुई है, जो मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-03, गम्हरिया गांव का निवासी है। एसटीएफ के वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए झंडापुर थाना (नवगछिया) को सुरक्षित रूप से सौंप दिया।

25 हजार का इनामी कुख्यात 

पुलिस के अनुसार, रंजीत यादव झंडापुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया है कि रंजीत यादव कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल के गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है, जिसकी मौत पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में हो चुकी है। 

इन मामलों में है आरोपी  

रंजीत यादव के खिलाफ नवगछिया, भागलपुर और समस्तीपुर जिलों के विभिन्न थानों में कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि रंजीत यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह अपने गिरोह के साथ बिहार के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।

NSIT
Nsmch

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी के नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। एसटीएफ और नवगछिया पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद जहां अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की है।